Big relief for the world, cargo ship EVERGREEN stuck in Suez Canal starts

    Loading

    स्वेज (मिस्र): मिस्र (Egypt) की स्वेज नहर (Suez Canal) करीब हफ्ते भर से फंसा विशाल कार्गो पोत (Cargo Ship) आखिरकार तैरने लगा है। ‘एवर गिवन’ (Ever Given) नाम के इस कार्गो जहाज को दुनिया के सबसे विशाल मालवाहक कंटेनर जहाज में से एक माना जाता है। मौके पर पहुंचे एक्पर्ट्स और अधिकारी जहाज को निकालने और जलमार्ग को जाम से मुक्त करने की कई दिनों से कोशिश कर रहे थे। लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लग पा रही थी। इस जहाज के फंसने से वैश्विक परिवहन और व्यापार के लिए अहम स्वेज नहर में यातायात बाधित हो गया था और रोज़ाना करोड़ों रुपए का नुक्सान हो रहा था। 

    रॉयटर्स के मुताबिक, इन्च केप शिपिंग सर्विसेज ने बताया कि, इस जहाज को सोमवार को फिर से शुरू किया गया। स्वेज नहर प्राधिकरण ने भी बताया है कि इस विशालकाय कंटेनर शिप को आंशिक रूप से निकाल लिया गया है।

    बता दें कि, इस जहाज को निकालने की की दिनों से लगातार कोशिश की जा रही थी ताकि समंदर में लगे जाम को कम किया जा सके। इस जहाज के फंसने से कई कंटेनर जहाजों को दूसरे रुट से यात्रा करनी पड़ रही थी।

    एक अनुमान के अनुसार, स्वेज नहर में हर दिन करीब 50 जहाज आवाजाही करते हैं और दुनिया का 12 फीसदी व्यापार स्वेज नहर से ही होकर गुजरता है। जहाज के फंसने से हर घंटे लगभग 400 मिलियन डॉलर के व्यापार का नुकसान हो रहा था।