जापान में बाढ़ से मरने वालो की संख्या बढ़कर 50 हुई, दर्जनों लापता

Loading

तोक्यो. जापान की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि हाल ही में आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है और कम से कम एक दर्जन से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। जापान के दक्षिणी क्षेत्र किशू में शुक्रवार रात से ही बारिश हो रही जिसके बाद बाढ़ आ गई।

 

अग्नि एवं आपदा प्रबंधन एंजेंसी ने बताया कि मंगलवार को 49 लोगों की मौत की पुष्टि हुई। ये सभी नदी के किनारे स्थित कुमामोतो क्षेत्र से थे। फुकुओका में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, कम से कम एक दर्जन लोग अभी भी लापता हैं। बाढ़ के पानी और खराब मौसम की वजह से बचाव अभियान में बाधा आ रही है।(एजेंसी)