micheal
Pic - dailymail.co.uk

    Loading

    वॉशिंगटन. कहावत है कि, ‘जाको राखे साईयाँ, मार सके न कोय’। अमेरिका में ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ। दरअसल यह शख्स शायद ऐसा पहले और बिरला व्यक्ति होगा जो व्हेल (Whale) मछली के मुंह में जाकर वापस जिंदा (Man Came Out Alive From Whale’s Mouth) आ गया। यह आदमी करीब 30 सेकंड तक इस व्हेल के मुंह के अंदर समाया रहा।

    व्हेल के मुंह से वापस बाहर आया ‘वह’:

    दरअसल डेली मेल में छपी एक रिपोर्ट की मानें तो, उक्त व्हेल के मुंह में अन्दर जाने की वजह से शख्स को कुछ चोटें भी आईं। बाद में उसे अस्पताल में एडमिट करवाया गया।  घटना अमेरिका (United States) के मैसाच्युसेट्स की बताई जा रही है और इस शख्स का नाम माइकल पैकर्ड है। माइकल की उम्र 56 साल है। लेकिन वे फिर भी वो मौत को चकमा देकर व्हेल के मुंह से भी वापस आ गए। माइकल पैकर्ड पेशे से एक एक लॉबस्टर डाइवर हैं। वो बीते 40 साल से यही काम कर रहे हैं। माइकल अलग-अलग तरह के जीवों को समुद्र से पकड़कर उन्हें फिर मार्केट में बेचते हैं।

    Courtsey: @aHEMandias

    व्हेल मछली ने लिया निगल :

    घटना के अनुसार हर दिन की तरह बीते शुक्रवार की सुबह को भी माइकल हेरिंग ‘कोव बीच’ पर मौजूद थे। उनके अनुसार वे उस दिन वो समुद्र में तैरते हुए 35 फीट की गहराई तक चले गए थे। इस दौरान उनको एक व्हेल मछली ने निगल लिया। उन्हें अचानक एक तेज धक्का भी लगा। इसके बाद उनकी आंखों के सामने अचानक अंधेरा सा छा गया। वो हिल भी नहीं पा रहे थे, लेकिन ये भी समझ नहीं आ रहा था कि अब करें तो क्या करें?

    खौफनाक मंजर था वो :

    इसके बाद माइकल ने बताया कि उन्हें पहले ऐसा लगा कि किसी शार्क ने उनपर अटैक किया है। लेकिन उन्हें जल्द ही इस बात का एहसास हुआ कि वो शार्क के मुंह में नहीं हैं क्योंकि उनके शरीर में कोई भी दांत नहीं लगा था और न ही उन्हें कोई घाव हुआ था। उन्हें मालूम था कि वो ऐसे तो बाहर नहीं निकल सकते। तब उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों के बारे में सोचना शुरू कर दिया और निराश भी हो गए। लेकिन उन्होंने फिर भी अपनी हिम्मत नहीं हारी और व्हेल मछली के मुंह से बाहर निकलने की जी तोड़ कोशिश शुरू कर दी।

    उन्होंने बताया कि उनकी हरकतों से व्हेल मछली अपना सिर हिलाने लगी। फिर अचानक उन्हें रोशनी दिखाई दी और इसके अगले ही सेकंड वो वापस समुद्र में थे। दरअसल व्हेल ने उन्हें खुद ही अपने मुंह से बाहर फेंक दिया था। इस तरह वो लगभग 30 सेकंड तक व्हेल मछली के मुंह में रहे थे। इसके बाद माइकल के दोस्त जोशिय्याह ने उन्हें समुद्र से तुरंत बाहर निकाला, जो उनकी बोट पर ही सवार थे। इस प्रकार माइकल ‘मौत के जबड़ों’ से भी सकुशल बहार आ गए।