Indian climber, Anurag Maloo
File Pic

Loading

काठमांडू. एक भारतीय पर्वतारोही नेपाल में सोमवार को माउंट अन्नपूर्णा के कैंप III के नीचे लापता हो गया। वह आज दोपहर कैंप IV से लौटते समय एक दरार में गिर गया। पर्वतारोही की पहचान राजस्थान के किशनगढ़ निवासी अनुराग मालू के रूप में हुई है। सर्च ऑपरेशन जारी है।

सेवन समिट ट्रेक्स के अध्यक्ष मिंगमा शेरपा ने बताया, “एक भारतीय पर्वतारोही, अनुराग मालू, 34, नेपाल में अन्नपूर्णा पर्वत के कैंप III के नीचे से लापता हो गया है। सर्च ऑपरेशन जारी है। वह आज दोपहर कैंप IV से लौटते समय वह एक दरार में गिर गया।”

शेरपा ने कहा कि, “लापता पर्वतारोही अनुराग का पता लगाने के लिए एक हवाई खोज की गई है। उनकी स्थिति अभी भी अज्ञात है। कैंप IV में पहुंचने के बाद अनुराग ने अपनी चढ़ाई छोड़ दी।”

मालू कैंप III से उतरते समय लगभग 6,000 मीटर नीचे गिरने के बाद लापता हो गए। उसका अभी पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि वह सुबह से लापता है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन चल रहा है। 

अनुराग संयुक्त राष्ट्र वैश्विक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में जागरूकता पैदा करने के लिए 8000 मीटर से ऊपर की सभी 14 चोटियों और सात शिखर पर चढ़ने के मिशन पर हैं।

अनुराग मालू ने पिछले साल ही माउंट अमा डबलाम पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी और माउंट एवरेस्ट, अन्नपूर्णा और ल्होत्से पर चढ़ने की योजना बना रहे थे जो इस मौसम में नेपाल में स्थित हैं।

मालू को पहले REX कर्मवीर चक्र से सम्मानित किया गया था और वह भारत से 2041 अंटार्कटिक यूथ एंबेसडर बने थे। भारतीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि उन्होंने पहाड़ों पर चढ़ने के लिए प्रसिद्ध पर्वतारोही बछेंद्री पाल का मार्गदर्शन और सलाह ली।