britain ghost-clearest-ever-image-caught-on-camera-from-haunted-jail

हाल ही में इस कपल ने जेल के अंदर एक तस्वीर ली। (Photo Credit : The Mirror)

    Loading

    नई दिल्ली, ब्रिटेन (Britain) से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। ब्रिटेन के रॉथरहैम (Rotherham) स्थित एक जेल में भूतों को पकड़ने वाले (Ghost Hunters) पति-पत्नी लिंजी और ली स्टीयर घूमने गए। यह पति-पत्नी प्रोजेक्ट रिवील घोस्ट ऑफ ब्रिटेन (Project Reveal- Ghosts of Britain) नाम की संस्था चलाते है। दोनों भूतों को लेकर जागरूकता फैलाते हैं। हाल ही में इस कपल ने जेल के अंदर एक तस्वीर ली, जिसमें फोटो लेते समय कुछ नहीं दिख रहा था। लेकिन बाद में तस्वीर में कुछ ऐसा देखा गया, जिसे देख यह कपल भी हैरान रह गया। 

    ब्रिटिश अखबार द मिरर (The Mirror) में छपी खबर के अनुसार इस कपल ने बताया कि वह दोनों के पास 20 साल का घोस्ट हंटिंग का एक्सपीरियंस हैं। लेकिन, आजतक उन्होंने ऐसी तस्वीर नहीं देखी। ये दोनों परालौकिक गतिविधियों को देखने, उनका अनुभव करने और उनकी रिकॉर्डिंग करने उन स्थानों पर जाते हैं, जहां आमतौर पर इंसान डर के मारे नहीं जाते। 

     बता दें कि, प्रोजेक्ट रिवील घोस्ट ऑफ ब्रिटेन (Project Reveal- Ghosts of Britain) अपने हर भूतिया मिशन की पूरी जानकारी अपनी संस्था के फेसबुक पेज पर डालते हैं। कई बार लाइव शेयर करते हैं। लिंजी ने इस तस्वीर को लेकर कहा कि, ‘मैं यह फोटो देखकर हैरान रह गई। यह बेहद स्पष्ट और अलग है। हमलोग प्राचीन स्कॉटिश इन्वेरेरी जेल (Inveraray Jail) घोस्ट हंटिंग के लिए गए थे। वहीं पर यह तस्वीर कैमरे में कैद हुई।’

    लिंजी ने आगे बताया कि, हम दोनों अक्सर भूतों को देखने जाते हैं। कई बार हमारा भूतों से आमना-सामना होता है, कई बार कुछ पता ही नहीं चलता। इन्वेरेरी जेल से लौटने के बाद जब हमने वहां की तस्वीरें देखी तो हम हैरान रह गए। जेल और कोर्ट रूम की तस्वीरों में हमें कुछ विचित्र आकृतियां देखने को मिलीं। यहां पर एक मोम की मूर्ति के पीछे एक आकृति दिखाई दे रही है। 

    तस्वीर देखने के बाद यह कपल एक बार फिर उस जगह गया। लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। वहां कोई भी डमी नहीं थी। न ही कोई पुरानी मूर्ति। लिंजी ने बताया कि वह इंसान तो नहीं था। लेकिन उसका रंग देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह क्या था। वह काफी ज्यादा मात्रा में पारदर्शी था। 

    साल 1882 में भूतों और आत्माओं पर अध्ययन करने के लिए सोसाइटी फॉर फिजिकल रिसर्च बनाई गई थी। इस सोसाइटी की प्रेसिडेंट और इन्वेस्टिगेटर इलेनॉर सिडविक नाम की महिला थीं। इन्हें असली फीमेल घोस्टबस्टर कहा जाता था। अमेरिका में 1800 के अंत में भूतों पर काफी रिसर्च किया गया। लेकिन बाद में पता चला कि इसका मुख्य जांचकर्ता हैरी होडिनी एक फ्रॉड है।