Gujarat News
प्रतीकात्मक तस्वीर

    Loading

    लंदन: हवस एक ऐसी चीज़ है, जो इंसान से कुछ ऐसा करवा देती है, जिसकी कल्पना भी कोई नहीं कर सकता है। कुछ ऐसी ही खबर ब्रिटेन से सामने आई है। जहां अस्पताल में काम करने वाले 67 वर्षीय डेविड फुलर (David Fuller) ने एक सच्चाई कुबूल की है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। लोगों को फुलर की इस सच्चाई को जानकर होश उड़े हुए हैं। फुलर ने बताया कि उसने मुर्दाघर (Mortuary) में कम से कम 100 शवों के साथ यौन संबंध (Sex With Dead Bodies) बनाए थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल थे। 

    मर्डर केस में पुलिस ने किया गिरफ्तार 

    पुलिस के मुताबिक, मर्डर केस में पकड़े जाने के बाद खुद फुलर ने इस बात को स्वीकार किया है। डेविड फुलर एक 67 साल का इलेक्ट्रीशियन है। दरअसल, पुलिस ने फुलर को 3 दिसंबर, 2020 को गिरफ्तार किया, जब DNA से मिले साक्ष्य ने उसे 1987 की दो महिलाओं की अनसुलझी हत्याओं (Murder Mystery) का दोषी पाया था। 

    उसने 25 वर्षीय वेंडी नेल (Wendy Knell) और 20 वर्षीय कैरोलिन पियर्स (Caroline Pierce) की तीन दशक पहले हत्या की थी। फुलर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद कुछ ऐसी चीज़ें सामने आईं, जिसे जान हर कोई दंग है। 

    तलाशी में मिली आपत्तिजनक सामग्री 

    ‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जब पुलिस ने फुलर के घर की तलाशी ली, तो उन्हें यौन शोषण (Sexual Abuse) से जुड़ी हजारों तस्वीरें मिलीं। हार्ड ड्राइव, फ्लॉपी डिस्क, डीवीडी और मेमोरी कार्ड में अश्लील कंटेंट भी मिले। 

    पुलिस को हैरानी तो तब हुई, जब उन्होंने मुर्दाघर में लाशों से संबंध बनाते हुए उसकी कई तस्वीरें देखीं। कुछ तस्वीरों को तो उसने पीड़ितों के नाम वाले फोल्डर्स में सेव कर रखा था। एक वीडियो में उसे तीन बच्चों सहित महिला के शरीर से छेड़छाड़ करते हुए भी देखा गया था। 

    कई लाशों के साथ बनाए संबंध 

    पुलिस ने बताया कि फुलर ने 2008 और नवंबर 2020 के बीच 99 लाशों के साथ अश्लील हरकत को अंजाम दिया है। उस दौरान, फुलर ने केंट, ससेक्स और ट्यूनब्रिज वेल्स अस्पतालों में काम किया था। हालांकि, जांच अधिकारी केवल 78 लाशों की पहचान करने में सक्षम थे। जिनके साथ फुलर ने गंदे काम किए थे। 

    बताया गया कि फुलर लाशों के साथ संबंध बनाने के बाद बाकायदा उस घटना को याद रखने के लिए वह अपनी डायरी में नोट भी करता था। उसने जिन-जिन के साथ यौन शोषण किया है, उसकी एक विस्तृत डायरी भी बना रखी थी। जांचकर्ताओं के मुताबिक, फुलर अस्पतालों में नाइट शिफ्ट में काम करता था। दूसरे कर्मचारियों के जाने के बाद वह मुर्दाघर जाता था और अपनी इन हरकतों को अंजाम दिया करता था।