President Putin
File Photo:Twitter

    Loading

    नई दिल्ली/मुंबई. सुबह की अन्य बड़ी खबर के अनुसार यूक्रेन-रूस (Ukriene-Russia) में जारी भयंकर तनाव के बीच अब राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने अपनी तरफ से सैन्य कार्रवाई का बड़ा आदेश दे दिया है। वहीं पुतिन ने कहा कि, यूक्रेन की सेना अब हथियार डाल दे। साथ ही पुतिन ने अन्य देशों को भी आज आगाह किया कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास ‘के ऐसे परिणाम होंगे,जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे।’ 

    निजी मीडिया AFP की मानें तो, पुतिन ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का साफ़ आदेश देते हुए कहा कि, वहां रूस का कब्जा करने का कोई भी इरादा नहीं है। लेकिन अगर कोई भी बाहरी खतरा होता है तो उसका फौरन जवाब दिया जाएगा। इसके साथ ही, रूस ने अब यूक्रेन से लगी सीमा के पास करीब अपने 2 लाख सैन्य जवानों को तैनात किया है।

    गौरतलब है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज यानी गुरूवार को यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा की, साथ ही दावा किया कि इसका मकसद नागरिकों की रक्षा करना है। पुतिन ने टेलीविजन पर एक संबोधन में कहा कि, यूक्रेन द्वारा पेश किए जा रहे खतरों के जवाब में यह कार्रवाई की जा रही है। 

    उन्होंने कहा कि रूस का लक्ष्य यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं है। पुतिन ने कहा कि खून-खराबे के लिए यूक्रेन का ‘शासन’ जिम्मेदार है। पुतिन ने अन्य देशों को आगाह किया कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास ‘के ऐसे परिणाम होंगे,जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे।’ 

    प्राप्त ख़बरों के मुताबिक अब यूक्रेन की राजधानी कीव में धमाके की कई आवाज सुनी जा रही है। विस्फोट की आवाज क्रेमटोर्स्क और यूक्रेन के तीसरे सबसे बड़े शहस ओडेस्सा में भी सुनाई दे रही है।