
नई दिल्ली/पेरिस. जहां एक तरफ फ्रांस (France) में बीते एक 17 साल के लड़के की पुलिस की गोलीबारी में मौत के बाद लगातार आज चौथे दिन भी हिंसा जारी है। इस हिंसा और आगजनी की घटनाओं में अब तक दो हज़ार से जयादा गाड़ियां जलाई जा चुकी हैं। और करीब 500 घरों को नुकसान पहुंचा है।
riots have begun to spread across france pic.twitter.com/OuPF5qoBbF
— non aesthetic things (@PicturesFoIder) June 30, 2023
जानकारी दें कि फ्रांस में 27 जून को ट्रैफिक पुलिस ने 17 साल के अल्जीरियाई मूल के नाहेल एम नाम के लड़के को गोली मार दी थी, जिसके विरोध में पूरे देश में दंगा फैल चुका है। दंगे में अब तक 875 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
लेकिन इसी बीच यूरोप के जाने माने डॉक्टर और प्रोफेसर एन.जॉन कैम को अचानक उत्तरप्रदेश के CM योगी की याद आई है और उन्होंने भारत से मांग करते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि, फ्रांस में दंगों की स्थिति से निपटने के लिए भारत को मुख्यमंत्री योगी को भेजना चाहिए।
India must send @myogiadityanath to France to control riot situation there and My God,he will do it within 24 hours.
— Prof.N John Camm (@njohncamm) June 30, 2023
यूरोपियन डॉक्टर CM योगी को याद करते हुए ट्वीट करते हैं कि , ‘भारत 24 घंटे के भीतर CM योगी को भेजें।’ इसके अलावा प्रो। एन जॉन कैम ने सीएम योगी की बुलडोजर के साथ एक कार्टून वाली फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘भारत में शासन करने और कानून/व्यवस्था बनाए रखने का एकमात्र तरीका यही है। बाकी सब बिल्कुल बकवास है।”
गौरतलब है कि, फ्रांस बीते 4 दिनों से जबरदस्त दंगे की मार झेल रहा है। इसके लिए फ्रांस में दंगों से निपटने के लिए सड़कों पर भारी संख्या में पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि, यहां सोशल मीडिया हिंसा को बढ़ावा दे रहा है। इसके साथ ही उन्होंने एजेंसियों से कहा कि, जल्द ही स्नैपचैट और टिकटॉक जैसे प्लेटफार्म से सेंसिटिव चीजों को हटा दिया जाए। वहीँ उनके अनुसार इन दंगों को रोकने के लिए जरुरत हुई तो अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे।