नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद (UNSC) में रूस ने यूक्रेन पर बड़ा आरोप लगाया है। यूएनएससी की बैठक में रूसी प्रतिनिधि ने कहा कि, यूक्रेनी क्षेत्र में जैविक हथियारों के घटक बनाए गए थे। रूस ने कहा, हमारे रक्षा मंत्रालय को यूक्रेन के क्षेत्र में पेंटागन द्वारा की गई गैरकानूनी गतिविधियों के बारे में अधिक सामग्री प्राप्त हो रही है।
यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद अब इस बैठक में रूसी समर्थन की कमी के कारण यूक्रेन में सहायता पहुंच और नागरिक सुरक्षा के लिए एक रूसी मसौदे पर मतदान नहीं करेगी। ऐसे में सुरक्षा परिषद ने मानवीय स्थिति पर मसौदा प्रस्ताव पर मतदान के लिए अपने आह्वान को रोक दिया था।
जैविक हथियारों के घटक यूक्रेनी क्षेत्र में बनाए गए थे, हमारे रक्षा मंत्रालय को यूक्रेन के क्षेत्र में पेंटागन द्वारा की गई गैरकानूनी गतिविधियों के बारे में अधिक सामग्री प्राप्त हो रही है: यूक्रेन पर यूएनएससी की बैठक में रूसी प्रतिनिधि pic.twitter.com/8EKa2yjXsq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2022
वार्ता-कूटनीति से ही हल हो सकता है यूक्रेन संकट
गौरतलब है कि, भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा, कि वह यूक्रेन में लगातार बिगड़ती स्थिति के बारे में चिंतित है। हम रूस और यूक्रेन के बीच राजनयिक वार्ता के नवीनतम दौर का स्वागत करते हैं। हमारा मानना है कि शत्रुता को तत्काल समाप्त करना और बातचीत और कूटनीति के मार्ग पर लगन से आगे बढ़ना ही एकमात्र रास्ता है।
भारत यूक्रेन में लगातार बिगड़ती स्थिति के बारे में चिंतित है। हम रूस और यूक्रेन के बीच राजनयिक वार्ता के नवीनतम दौर का स्वागत करते हैं। हमारा मानना है कि शत्रुता को तत्काल समाप्त करना और बातचीत और कूटनीति के मार्ग पर लगन से आगे बढ़ना ही एकमात्र रास्ता है: UNSC में भारत pic.twitter.com/ppuvapA2tA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2022