pakistan
Pic: QAUMI AWAZ

    Loading

    नई दिल्ली. पाकिस्तान (Pakistan) से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार। यहां के पूर्वी पंजाब प्रांत में बीते 24 घंटों में गोलीबारी (Shootout) की दो अलग-अलग बड़ी घटनाएं हुई हैं। इनमे 9 लोगों की मौत भी हो गई है।

    ख़बरों की मानें तो बीते बुधवार को काला शाह काकू कस्बे में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और एक महिला घायल हुई है।

    वहीं दूसरी ओर, पंजाब के बहावलपुर जिले में एक वैन पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की है, जिसमें 5 लोगों की मौत की खबर है। वहीं प्रत्यदर्शियों ने यह भी बताया कि उक्त फायरिंग सदः के बीचोबीच हुई है। फिलहाल दोनों ही घटना की जांच जारी है।