putin
File Photo:@ANI/Twitter

    Loading

    नई दिल्ली. जहां एक तरफ इस समय रूस यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) अपने चरम पर है. वहीं अब यूक्रेन के सैन्य खुफिया प्रमुख किरिलो बुडानोव (Kyrylo Budanov) ने दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir) Putin बहुत गंभीर रूप से बीमार हैं और वह “जल्द ही मर जाएंगे”। दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुडानोव ने कहा कि , “हमें लगता है कि, उन्हें कैंसर है। हमें अपने उन्ही सूत्रों से खबर मिली है जो रुसी राष्ट्रपति पुतिन के बेहद करीबी हैं।” 

    पुतिन की बिमारी: अफवाह या सच 

    जानकारी हो कि, 70 वर्षीय रूसी नेता और शक्तिशाली रूस के राष्ट्रपति पुतिन के कैंसर, पार्किंसंस रोग और अन्य बीमारियों से पीड़ित होने की अफवाह है। गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिका के खुफिया अधिकारियों का दावा था कि कैंसर से ग्रसित होने के कारण व्लामिदीर पुतिन समय-समय पर सार्वजनिक रूप से दिखना बंद कर देते हैं और कुछ समय पहले हत्या की साजिश में बाल-बाल उनकी जान बची थी । हालांकि, रूसी सरकार ने तब इस तरह के किसी दावे से साफ इनकार किया था।

    अमेरिका ने भी किया था खुलासा 

    दरअसल अमेरिकी मैजगीन न्यूजवीक के अनुसार, अमेरिकी खुफिया समुदाय का मानना ​​है कि पुतिन बीमार हैं और उनका कैंसर का इलाज चल रहा है। तब नेशनल इंटेलिजेंस के निदेशक के कार्यालय के एक अधिकारी ने मैजगीन को बताया था कि पुतिन निश्चित रूप से बहुत बीमार हैं। मगर उनके जल्द ही मरने की खबर मात्र अटकलें हैं।

    रूस ने किया ख़ारिज 

    वहीं इसके पहले भी क्रेमलिन ने रूसी राष्ट्रपति के बीमार होने के दावे को गलत बताया था। बीते साल, प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा था कि पुतिन ने बिल्कुल ठीक और अच्छे स्वास्थ्य में हैं। उन्होंने पुतिन के बीमार होने की अटकलों को सिर्फ धोखा बताया था।

    वहीं अगर जंग की बात करें तो, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बीते गुरूवार  को अपने सशस्त्र बलों को ‘ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस’ की छुट्टी के लिए इस सप्ताहांत में यूक्रेन में एकतरफा 36 घंटे का संघर्ष विराम रखने का आदेश दिया। ‘ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस’ हर साल 7 जनवरी को मनाया जाता है। ‘ऑर्थोडॉक्स’ गिरजाघर अब भी जूलियन कैलेंडर के अनुसार यीशु का जन्मदिन मनाता है। रूस ने पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर हमला किया था, जिसके बाद से पहली बार मास्को ने संघर्ष विराम रखने की घोषणा की है। बहरहाल, यूक्रेन ने अपनी ओर से फिलहाल संघर्ष विराम रखने का कोई संकेत नहीं दिया।