dimitry
Pic : Twitter

    Loading

    नई दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार अब रूस ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station) के साथ अपना लम्बा सहयोग समाप्त करने की बड़ी घोषणा की है। इस बाबत रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमॉस (Roscosmos) के प्रमुख दिमित्री रोगोजिन  (Dmitry Rogozin) ने जानकारी देते हुए कहा कि, अब उनका देश अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के साथ मिलकर कोई नया काम नहीं करेगा।

    इसके साथ ही दिमित्री रोगोजिन ने कहा कि रॉसकॉसमॉस के साथ मिलकर नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी जिन बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे, उनको पूरा करने की समय सारिणी रूस के नेतृत्व को अब जल्द सौंप दी जाएगी। पता हो कि अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन ही वह आखिरी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है ​जिस पर रूस का रॉसकॉसमॉस, अमेरिका का नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी सम्म्हिलित रूप में काम कर रहे थे। लेकिन अब यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद इस प्रोजेक्ट पर चल रहा आगे का काम पूरी तरह से सस्पेंड कर दिया गया था।

    गौरतलब है कि रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के चीफ दिमित्री रोगोजिन ने कुछ दिनों पहले ही अमेरिका और अन्य यू​रोपीय देशों को चेतावनी दी थी कि मॉस्को पर लगाए जा रहे आर्थिक प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर काम को बुरी तरह से बाधित कर सकते हैं, और इसके ‘समुद्र में या जमीन पर गिरने’ का खतरा मंडरा रहा है।