luna
Pic: Reuters

Loading

नई दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार, रूस स्पेस स्टेशन ने बताया कि उनका संपर्क “लूना-25” (Luna 25) से अब पूरी तरह से टूट गया है। वहीं शुरुआती जांच के आधार पर यह माना जा रहा है कि चंद्रमा की सतह से टकराने के बाद संपर्क अब टूट गया है। वहीं जर्मनी के DW न्यूज ने अंतरिक्ष निगम रोस्कोस्मोस के हवाले से बताया कि रूस का लूना-25 अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

जानकारी दें कि, इसके पहले अंतरिक्ष एजेंसी ‘रोस्कोस्मोस’ ने बताया था कि अंतरिक्ष यान में लैंडिंग से पहले की कक्षा में प्रवेश करने की कोशिश करते वक्त अनिर्दिष्ट खराबी आ गई और वैज्ञानिक स्थिति का आकलन कर रहे हैं।

इसके साथ ही अंतरिक्ष एजेंसी ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा था कि, ‘‘अभियान के दौरान स्वचालित स्टेशन में एक असामान्य स्थिति उत्पन्न हो गई जिससे निर्दिष्ट मानकों के साथ निर्धारित प्रक्रिया को अंजाम नहीं दिया जा सका है।” 

हालांकि तब रोस्कोस्मोस ने यह नहीं बताया था कि इस घटना का लूना-25 के चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग पर कोई प्रभाव होगा या नहीं। इस अंतरिक्ष यान के सोमवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की उम्मीद थी। जबकि भारत के ‘चंद्रयान-3′ के 23 अगस्त को ‘सॉफ्ट लैंडिंग’करने की उम्मीद है। लेकिन वहीं अब रोस्कोस्मोस के हवाले से यह साफ़ बताया गया है कि, रूस का लूना-25 अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

गैरतलब है कि, 1976 में सोवियत युग के लूना-24 मिशन के बाद लगभग पांच दशकों में पहली बार, 10 अगस्त को लूना-25 अंतरिक्ष में भेजा गया था । इसके संभावित रूप से लगभग आगामी 21-23 अगस्त तक लैंडिंग करने की उम्मीद थी और तकरीबन इसी वक्त भारत के अंतरिक्ष यान के भी चंद्रमा की सतह पर उतरने की भी उम्मीद है। फिलहाल रूस का लूना-25 अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त होनी की खबर है।