सेंट लुइस के रैपर की गोली मारकर हत्या

Loading

किनलोच. ह्यूई के नाम से पहचान पाने वाले अमेरिका के सेंट लुइस शहर के एक रैपर की गोली मारकर हत्या कर दी गई तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। सेंट लुइस काउंटी पुलिस ने एक समाचार विज्ञप्ति में बताया कि यह घटना किनलोच में बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे घटी। पुलिस ने मृतक की पहचान 32 वर्षीय लॉरेंस फ्रैंक्स जूनियर के रूप में की है जिसे प्रशंसक ह्यूई के नाम से जानते हैं।

 

किनलोच के रहने वाले इस रैपर को ‘‘पॉप, लॉक एंड ड्रॉप इट’ गीत के लिए जाना जाता है। इस म्यूजिक वीडियो को यूट्यूब पर पांच करोड़ से अधिक बार देखा गया। गोलीबारी में घायल हुआ 21 वर्षीय युवक अस्पताल में भर्ती है। उसे जानलेवा चोटें नहीं आयी हैं। पुलिस ने बताया कि जब गोलीबारी हुई तो वहां 10 अन्य लोग मौजूद थे। पुलिस ने यह नहीं बताया है कि गोलीबारी कैसे हुई या इसके पीछे के उद्देश्य के बारे में भी नहीं बताया। उन्होंने किसी संदिग्ध की जानकारी भी नहीं दी है।(एजेंसी)