putin
Pic: Social Media

Loading

नईदिल्ली. जहां इस समय रूस-यूक्रेन (Russia-Ukraine War) युद्ध अब अपने चरम पर है। वहीँ रूस में फिलहाल स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई है। दरअसल वैगनर चीफ येवगिनी प्रिगोझिन ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि, रोस्टोव में रूसी सेना के मिलिट्री हेड क्वार्टर्स पर अब उसका नियंत्रण हो गया है। जी हां, रूस के महत्वपूर्ण रोस्टोव के एयरबेस पर अब विद्रोही वैगनर का कब्जा हो चूका है।

खबरों के अनुसार कभी रूसी राष्ट्रपति पुतिन के ख़ास रहे वैगनर ग्रुप अब उनकी ही सेना पर जबरदस्त हमले कर रहा है। वहीं इस वैगनर ग्रुप के 30 हजार लड़ाके अब रूस के विरुद्ध मोर्चे पर डट गए हैं।

इधर जबसे वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने रूस के खिलाफ सिविल वॉर का ऐलान कर दिया है। वहीं इस तनाव को देखते हुए राजधानी मॉस्को आने वाले हाईवे को ही बंद किया गया है। अब तो वैगनर का दावा है कि उसने रूसी सेना के दूसरे हेलीकॉप्टर को भी मार गिराया गया है। इन सबके बीच बीच रोस्टोव के गवर्नर ने लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

कहां तो रूसी राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन में अपनी जीत की उम्मीद लिए बैठे थे। लेकिन उल्टे अब खुद उन पर ही तख्तापलट का खतरा मंडरा रहा है। इसके साथ ही क्रेमलिन की सुरक्षा के लिए टैंक लगाए गए हैं। इस समय पूरे मॉस्को की सड़कें टैंक और बख्तरवाहनों से पटा हुआ है। पुतिन को अब डर है कि रूस की प्राइवेट आर्मी उनके तख्तापलट का कारण बन सकती है। 

वहीं रूस में वैगनर की बगावत को लेकर अब राष्ट्रपति पुतिन और भी अलर्ट हो गए हैं और मामले पर लगातार अपडेट ले रहे हैं। अब तो आलम यह है कि, पुतिन रूसी सेना, FSB,आंतरिक मंत्रालय और नेशनल गार्ड से हर घटना परअलग-अलग ब्रीफिंग ले रहे हैं।