मुंबई (महाराष्ट्र). मुंबई (Mumbai) में बुधवार रातभर भारी बारिश (Rain) और गरज के साथ बौछारें पड़ने से कुछ निचले इलाकों में जलभराव हो गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मुंबई में रातभर भारी बारिश (Rain) के कारण हिंदमाता, किंग्स सर्कल और कालाचौकी जैसे कुछ इलाकों में पानी भर गया। सूत्रों ने बताया कि हालांकि सुबह बारिश कम हो गई, जिसके कारण सड़कों पर भरा पानी भी कम हो गया।
Maharashtra: Flood-like situation in Baramati, following heavy rainfall in the area pic.twitter.com/A2a5SCXN67
— ANI (@ANI) October 15, 2020
एक अधिकारी ने बताया कि बारिश के कारण सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं हैं और बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं यातायात (बेस्ट) की बसें और स्थानीय ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 106.01 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसी अवधि में पूर्वी उपनगरों में 69.18 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 58.36 मिमी बारिश हुई।
Maharashtra: Heavy rainfall led to waterlogging in parts of Pune city. (14.11) pic.twitter.com/efYxxzSW8i
— ANI (@ANI) October 15, 2020
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार 64.5 मिमी से 115.5 मिमी को ‘भारी बारिश’ माना जाता है और 115.6 मिमी से 204.4 मिमी बारिश को ‘बहुत भारी’ की श्रेणी में माना जाता है। आईएमडी ने इससे पहले मुंबई और पड़ोसी ठाणे जिले के लिए ‘ओरेंज’ अलर्ट जारी किया था और बृहस्पतिवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। उसने शहर और उपनगरों में भारी बारिश का अनुमान जताते हुए शुक्रवार के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया।
#WATCH Heavy rainfall triggers water logging in parts of Mumbai; visuals from near Sion police station and King’s Circle. #MumbaiRains
India Meteorological Department (IMD) has issued red alert in Mumbai for today. pic.twitter.com/wHZ1i6H1xX
— ANI (@ANI) October 14, 2020