kareena-kapoor-khan-saif-ali-khan-and-taimur-arrives-home-with-new-born-baby-post-hospital-discharge

वहीं, आज करीना को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है।

    Loading

    मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने 21 फरवरी को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। करीना को दूसरी बार भी बेटा हुआ है। वहीं, आज करीना को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। इसके बाद वो अपने नन्हे बच्चे को लेकर अपने घर पहुँच गई हैं।

    हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें करीना (Kareena Kapoor Khan) अपने न्यू बॉर्न बेबी, पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और बड़े बेटे तैमूर (Taimur) के साथ नज़र आ रही हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    हाल ही में मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर करीना-सैफ और तैमूर का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में करीना-सैफ दोनों बच्चों के साथ अपने घर पहुंचते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, करीना और उनके न्यू बॉर्न बेबी की झलक देखने को नहीं मिली।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    कार की फ्रंट सीट पर तैमूर और सैफ दिख रहे हैं। तो वहीं, माना जा रहा है कि, पिछली सीट पर करीना अपने न्यू बॉर्न बेबी के साथ हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    मालूम हो कि, करीना को शनिवार की रात को ही ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। रविवार को करीना ने बच्चे को जन्म दिया था।