सौतेली दादी हेमा मालिनी को लेकर सनी देओल के बेटे का खुलासा, कहा ‘मैंने उनकी एक-दो फिल्में देखी हैं…’

करण देओल, अभिनेता धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर के ग्रैंडसन हैं।

    Loading

    Sunny Deol’s son commented on his step grandmother Hema Malini film, fans shocked: सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल (Karan Deol) ने साल 2019 में फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वह अभिनेत्री साहेर बंबा के साथ रोमांस करते दिखाई दिए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली लेकिन करण देओल के अभिनय की खूब तारीफ हुई थी। इसी बीच अभिनेता करण का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें वह सौतेली दादी हेमा मालिनी के बारे में अपनी प्रतिक्रिया देते दिखाई दिए। अभिनेत्री हेमा मालिनी के बारे में बात करते हुए करण ने कहा कि ‘शुरू से लेकर अभी तक उनका एक्टिंग करियर बेहद शानदार रहा हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उनका नाम काफी बड़ा हैं। मेरे दादा जी भी महान अभिनेतायों में शुमार किए जाते थे।‘ 

    सौतेली दादी हेमा मालिनी के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए लीडिंग डेली को करण ने आगे बताया कि हां, मैंने उनकी एक-दो फिल्में देखी हैं। उनका अभिनय और उनका करियर शानदार रहा हैं। मैंने उनकी जितनी भी फिल्में देखी हैं उसके मुताबिक वे वाकई में प्रतिभाशाली अभिनेत्री नजर आई। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Karan Deol (@imkarandeol)

    मालूम हो कि करण देओल, अभिनेता धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर के ग्रैंडसन हैं। पहली पत्नी से धर्मेंद्र को चार बच्चे हैं। वहीं हेमा मालिनी से धर्मेंद्र को दो बेटियां हैं। जिनका नाम ईशा देओल और अहाना देओल है।