मुंबई: केरल (Kerala) में मॉनसून (Monsoon) के पहुंचने से ठीक पहले मुंबई (Mumbai) में मौसम ने अचानक करवट ली है। सोमवार सुबह हल्की बारिश (Rain) हुई और आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग की माने तो आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह मुंबई के सांताक्रूज, विलेपार्ले, अंधेरी और कुछ और जगहों पर बारिश की हुई है।
क्लाइमेट रिसर्च एंड सर्विसेज के प्रमुख एसआईडी केएस होसलिकर ने ट्वीट करते हुए कहा, “सैटलाइट तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मुंबई के कई इलाकों में हलकी बारिश हुई, अनुमान है कि, स्तिथि ज़्यादा गंभीर नहीं होगी।”
मुंबई, 🌦🌦
Partly cloudy sky as seen from the latest satellite image.
Light rains reported in Santacruz, Vileparle, Andheri and few more places.
Mostly towards suburbs…
Will not get severe, but can slow down Mumbai’s pace little bit, being the morning traveling hrs.
Enjoy &TC pic.twitter.com/Ij5cMQEokW— K S Hosalikar (@Hosalikar_KS) May 31, 2021
बता दें कि, केरल में मॉनसून के आने के असर से केरल और कर्नाटक में भारी बारिश शुरू हो जाएगी। इसी तरह अगले दो दिनों में मुंबई सहित महाराष्ट्र में प्री-मॉनसून बारिश का अनुमान है। वैसे देश में मॉनसून के आगमन से पहले महाराष्ट्र में उमस भरी गर्मी बढ़ गई थी। हालांकि सोमवार को हलकी बारिश के साथ मुंबई में फिलहाल मौसम सुहाना हो गया है।
बताया जा रहा है कि, इस साल देश में मॉनसून का आगमन जल्दी हो सकता है। मुंबई की तहर पुणे शहर में शनिवार को करीब तीन घंटे मूसलाधार बारिश हुई थी। पूरे महाराष्ट्र में 9-10 जून तक मॉनसून के पहुंचने की उम्मीद है और 15-20 जून तक पूरे महाराष्ट्र में मॉनसून पूरी तरह से पहुंच जाने की बात सामने आ रही है।