आज कल युवाओं में अपने लिए पार्टनर ढूंढने या डेट करने के लिए डेटिंग ऐप (Dating aap) का सहारा लेते है। कई बार इस डेटिंग ऐप से लोग फंस भी जाते है। डेटिंग ऐप से लोगों के धोखाधड़ी या अन्य वारदात के ऐसे कई मामले सामने आते है। अब एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला मुंबई (Mumbai) से सामने आया है। जहां एक महिला के साथ उसी के जन्मदिन (Birthday) पर फाइव स्टार होटल में बलात्कार की घटना हुई।
इस वारदात को अंजाम देने वाला महिला के जानने वाले एक शख्स है। जिसने महिला को शराब पिला कर इस घटना को अंजाम दिया। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 328 और 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने बताया कि महिला और वह शख्स एक-दूसरे को एक महीने पहले ही एक डेटिंग ऐप के जरिये मिले थे।
सोमवार को महिला के जन्मदिन पर शख्स ने पार्टी देने के बहाने से उसे फाइव स्टार होटल में बुलाया और शख्स ने उसे एक गिलास शराब की पेशकश की। फिर उसे नींद आने लगी। जिसके बाद आरोपी ने उसका रेप किया। महिला ने अपने अपनी शिकायत में कहा कि यह घटना उस समय हुई जब वे मुंबई के वर्ली इलाके में उसका जन्मदिन मनाने के लिए एक पांच सितारा होटल में गए थे।
महिला के बयान पर पुलिस ने बताया कि शराब पीने के बाद महिला को नींद आने लगी, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर उसका यौन शोषण किया।