सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म (Social Media Platform) है, जहां कई तरह वीडियो वायरल (Viral Video) होते हैं। लोगों के बीच आज-कल जानवरों के कंटेंट (Animals Video) ज़्यादा प्रसिद्ध हो रहे हैं। ऐसे में जंगल के राजा शेर (Lion Video) का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में शेर किसी भी जानवर का शिकार करते नज़र नहीं आ रहा है, बल्कि शांति से एक नदी के किनारे पानी पीते दिखाई दे रहा है। लेकिन, इस दौरान राजा को एक छोटा सा प्राणी काफी परेशान भी कर रहा है, जिसे शेर (Lion and Tortoise Video) नज़रंदाज़ कर रहा है।
After taking the booster dose pic.twitter.com/bpJe72Ex95
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) October 7, 2021
वैसे तो शेर के कई वीडियो वायरल होते हैं, जिसमें वह शानदार तरीके से शिकार करते नज़र आते हैं। लेकिन, इस वीडियो को देख आपको काफी प्यार भी आ सकता है। यह वीडियो हैरान करने वाला भी है, क्योंकि जिस तरह कछुआ शेर को परेशान कर रहे है, लेकिन फिर भी शेर उसे कुछ नहीं कर रहा, ये अपने आप में चौंका देने वाला है। इस वीडियो को देखकर लोगों को बिल्कुल यकीन भी नहीं हो रहा है।
वायरल हो रहे शेर और कछुए के इस मजेदार वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुसांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है की एक शेर नदी किनारे पानी पी रहा है। लेकिन, तभी पानी में तैरते हुए एक छोटा सा कछुआ शेर के मुंह के बिल्कुल पास पहुंच जाता है। शेर उसे देखकर थोड़ा पीछे हट जाता है। लेकिन, कछुआ बार-बार उसके पास जाकर उसे परेशान करने लगता है, ऐसे में शेर उससे परेशान होकर वहां से हट जाता है। इस वीडियो को देखकर हर कोई इसे काफी पसंद कर रहा है।