Mega Block News mumbai
मुंबई लोकल ट्रेन मेगा ब्लॉक (फाइल फोटो)

    Loading

    मुंबई: मध्य रेल‍वे (Central Railway) मुंबई मंडल के उपनगरीय खंड पर विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए रविवार (Sunday) को मेगा ब्लॉक (Mega Block) होगा। ठाणे-कल्याण (Thane-Kalyan) अप और डाउन फास्ट लाइन सुबह 10.40 बजे से दोपहर 3.40 बजे तक सुबह 9.37 बजे से दोपहर 2.48 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से छूटने वाली डाउन फास्ट सेवाएं अपने  ठाणे और कल्याण स्टेशनों के बीच डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी। लोकल ट्रेन अपने गंतव्य पर 10 मिनट देरी से पहुंचेगी।

    सुबह 10.26 बजे से दोपहर 3.19 बजे तक कल्याण से छूटने वाली अप फास्ट सेवाएं कल्याण और ठाणे स्टेशनों के बीच अप स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी। मुलुंड में अप फास्ट लाइन पर फिर से डायवर्ट की जाएंगी।

    सुबह 10.34 बजे से दोपहर 3.39 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से वाशी/बेलापुर/पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन की सेवाएं और सुबह 10.21 बजे से दोपहर 3.41 बजे तक पनवेल/बेलापुर/वाशी से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। हालांकि, ब्लॉक अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-कुर्ला और पनवेल-वाशी के बीच विशेष सेवाएं चलेंगी। हार्बर लाइन के यात्रियों को सुबह 10.00 बजे से शाम 4.30 बजे तक मेन लाइन और ट्रांसहार्बर लाइन से होकर यात्रा करने की अनुमति है।