Trombay Police

    Loading

    मुंबई: पुणे (Pune) से मुंबई (Mumbai) आई एक 54 वर्षीय महिला का खोया हुआ पर्स-आभूषण और एक रिक्शे में यात्रा के दौरान मुंबई की एक 45 वर्षीय युवती द्वारा भुल गए लैपटॉप (Laptop) को ट्रांबे पुलिस (Trombay Police) ने मात्र चार घंटे में खोज निकाला और उन दोनों महिलाओं को उनका सामान वापस दे दिया है। 

    ट्रॉम्बे पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सिद्धेश्वर गोवे ने बताया की 22 नवंबर को शाम 8 बजे के करीब मंगला अरुण कांबले (54) महिला पुणे से मुंबई इर्टिका कार से आई थी,जो मुंबई स्थित ट्रांबे पुलिस की हद के पांजरा पोल जंक्शन पर कार छोड़ कर उतर गई। इस दौरान उसका एक बैग कार में ही छूट गया था।  जिसमे 4.5 तोले सोने के आभूषण एक मोबाइल फोन और 2 हजार रुपए नगदी थे। उसकी शिकायत पर पुलिस ने फ़ौरन उक्त कार को ट्रेस करके उसका खोया हुआ पर्स खोज निकाला है और पीड़ित मंगला अरुण कांबले नामक महिला को लौटाने का काम किया है।

    इसी तरह दूसरी घटना में एक 45 वर्षीय महिला ने अपना एक बैग में रखा लैपटाप एक ऑटो रिक्शे में छोड़ कर उतर गई थी। जिसकी शिकायत पर ट्रांबे पुलिस ने उक्त रिक्शा चालक को सीसीटीवी के आधार पर खोज निकाला है। उक्त रिक्शा चालक से वह बैग पुलिस ने वापस लेकर पीड़ित किनरी पराग (45) को वापस लौटा दिया। ट्रांबे पुलिस द्वारा किए गए इस तरह के सराहनीय कार्य की पीड़ित और उनके परिजनों ने सराहना की है।