मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए वैरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ (Omicron) के मामले लगातार बढ़ने से उद्धव ठाकरे सरकार (Uddhav Thackeray Government) का भी टेंशन बढ़ गया है। राज्य में पिछले 24 घंटे में एक और नया मामला सामने आया है, जो उपराजधानी नागपुर (Nagpur) में मिला। जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 18 हो गई है। इसमें से सबसे ज्यादा 10 मामले पिंपरी चिंचवड़ में सामने आए हैं। जबकि, मुंबई में 5 और कल्याण डोम्बिवली, पुणे शहर, नागपुर में एक-एक केस मिला है।
नागपुर में रविवार को ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया है। यह मरीज 40 वर्षीय पुरुष है, जो पूर्वी अफ्रीका से लौटा था। उसे इलाज के लिए नागपुर के एम्स (AIIMS) में भर्ती किया गया है। इस बात की जानकारी नागपुर महानगर पालिका के कमिश्नर राधाकृष्ण बी ने दी है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 709 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 16 मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,43,883 और मृतकों की संख्या 1,41,259 हो गई है।
A 40-year-old man from Nagpur, who arrived from South Africa on December 5, has been found to be infected with Omicron, as per a report released today by the National Institute of Virology: Maharashtra Health Department
— ANI (@ANI) December 12, 2021
वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटे में 699 लोग कोरोना मुक्त होकर घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 64,92,504 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। फिलहाल में राज्य में 6,441 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.72 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस दौरान राज्य में 75,313 होम क्वारंटाइन और 855 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।
गौरतलब है कि शनिवार को राज्य में कोरोना के 789 मामले सामने आए थे और 20 संक्रमितों की मौत हुई थी। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि 869 लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक होकर घर लौटे हैं।
मुंबई मिले 187 नए मामले
मुंबई में पिछले 24 घंटे में 187 नए मामले सामने आए हैं, जबकि दो मरीजों की मौत दर्ज की गई है। इसके अलावा 219 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। यहां आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।
शहर में नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,65,297 हो गई हैं, जबकि 16,357 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7,44,589 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल शहर में 1,774 एक्टिव केस है और सभी का इलाज चल रहा है।
मुंबई में आज 40,031 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। अब तक यहां 128,85,717 नमूनों की जांच की जा चुकी है।