मुंबई: राज्य में शुक्रवार को 20 लोगों में कोरोना (Corona) के नए वेरिएंट ओमीक्रोन (New Variants Omicron) की पुष्टि हुई है। इसी के साथ राज्य में ओमीक्रोन (Omicron) की कुल संख्या सेंचुरी को पार कर गई है। अब तक राज्य में इस बीमारी संक्रमित होने वालों की संख्या 108 हो गई है, जबकि मुंबई (Mumbai) में ओमीक्रोन मरीजों की संख्या अर्ध शतक की ओर अग्रसर है। मुंबई में अब तक कुल 47 मरीज मिले हैं। वहीं मुंबई में कोरोना के 683 नए मरीज (New Patients) मिले हैं।
बीएमसी स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई में मिले 11 मरीजों में 5 मुंबई के रहिवासी नहीं है। दुबई से आए 36 वर्षीय व्यक्ति जो पुणे का है, दूसरा युवती 19 वर्षीय गुजरात की निवासी है जो तंजानिया से आई है, तीसरा महिला 38 वर्ष की है जो ओडिशा की निवासी है जो तंजानिया से आई है और चौथी मरीज चेन्नई निवासी 53 वर्षीय महिला है जो तंजानिया से आई है। पांचवा मरीज 73 वर्षीय बुजुर्ग है जो दिल्ली का निवासी है और वो तंजानिया से आया है। छठीं 29 वर्षीय महिला मुंबई की निवासी और वो दुबई से लौटी है। सातवा संक्रमित 8 वर्षीय बच्चा है जो मुंबई का निवासी और हाल ही में लंदन से लौटा है। आठवीं मरीज 29 वर्षीय महिला है जो मुंबई की निवासी है और नाइजीरिया से आई है। नए संक्रमित 52 वर्षीय मुंबई की निवासी है जो दुबई से आई है। दसवां मरीज 67 वर्ष का बुजुर्ग है जो तंजानिया से लौटा और मुंबई का निवासी है। ग्यारहवां व्यक्ति 24 साल का युवक जो मुंबई का रहने वाला है, हाल ही में युवक केन्या से लौटा है।
आधे मरीज को मिली छुट्टी
राज्य में कुल 108 ओमीक्रोन मरीजों में 54 मरीज कोविड मुक्त हो कर अपने घर लौट चुके हैं, जबकि 54 मरीज अब भी अस्पतालों में हैं। मुंबई में 47 मरीजों में से 27 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है। राज्य में ओमीक्रोन के कारण अभी तक एक भी मौत नहीं हुई है।
157 की रिपोर्ट आना बाकी
राज्य में अबतक विदेश और उनके संपर्क में आए कुल 722 लोगों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के हेतु लिए गए हैं, जिसमें से 157 लोगों की जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट आना बाकी है।
जून के बाद सबसे बड़ी उछाल, पॉजिटिव रेट 1.6 फीसदी
#CoronavirusUpdates
24th December, 6:00pmPositive Pts. (24 hrs) – 683
Discharged Pts. (24 hrs) – 267Total Recovered Pts. – 7,47,258
Overall Recovery Rate – 97%
Total Active Pts. – 3227
Doubling Rate – 1536 Days
Growth Rate (17 Dec – 23 Dec)- 0.05%#NaToCorona— माझी Mumbai, आपली BMC (@mybmc) December 24, 2021
मुंबई में शुक्रवार को 40,472 टेस्टिंग करने बाद 683 नए कोविड मरीज मिले हैं। यानी शहर का पॉजिटिविटी रेट 1.68 फीसदी रहा। इससे पहले 30 जून को 683 नए मामले रिपोर्ट हुए थे उसके बाद मामले कम होते चले गए थे। पिछले 24 घंटे में 1 की मृत्यु हुई है। मुंबई में एक्टिव मरीजों की संख्या 3227 तक पहुंच गई जो दो सप्ताह में पहले 1600 से 1700 के बीच थी।
राज्य में दो महीने बाद 1410 नए मामले
राज्य में शुक्रवार को 1410 नए कोविड मरीज मिले हैं। इससे पहले 28 अक्टूबर को 1418 नए मरीज मिले थे, यानी लगभग 2 महीने बाद कोविड मरीजों की संख्या में इतना बड़ा उछाल देखने को मिला है। पिछले 24 घंटे में 12 कोविड ग्रसित लोगों ने दम तोड़ा है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 8426 हो गई है।
मुंबई के आंकड़े
- कुल टेस्ट- 133,71,612
- कुल पॉजिटिव केस- 769433
- कुल मौत- 16368
- कुल ठीक हुए- 747258
- डबलिंग रेट- 1536 दिन
- चाल/ स्लम सील- 0
- इमारतें सील- 14
राज्य के आंकड़े
- कुल टेस्ट- 6,82,35,476
- कुल पॉजिटिव केस- 66,54,755
- कुल मौत – 141404
- कुल ठीक हुए- 65,01,243