मुंबई: देश में कोरोना (Coronavirus Pandemic) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कोविड (COVID-19) का शुरू से ही तांडव झेल चुके महाराष्ट्र के मुंबई (Mumbai Corona Blast) में भी नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। मुंबई में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 11,647 नए मरीज मिले हैं। साथ ही दो लोगों की जान गई है। मुंबई में कोरोना कहर के बावजूद लोग लापरवाह हैं। दादर सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ दिखाई दी है।
ज्ञात हो कि समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि मुंबई के दादर सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ दिखाई दी, इस दौरान लोगों ने कोरोना नियमों का उल्लघंन किया। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोगों की मार्केट में बहुत भीड़ दिख रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग बिना मास्क के दिख रहे है।
देखें वीडियो-
#WATCH मुंबई: दादर सब्ज़ी मंडी में लोगों की भीड़ दिखी, इस दौरान लोगों ने कोरोना नियमों का उल्लघंन किया। #COVID19 pic.twitter.com/iTMaE1txl3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 12, 2022
गौर हो कि मुंबई में टेस्ट पॉजिटिविटी रेट भी घटकर 19 फीसदी हो गई है। इससे पहले यह 23 प्रतिशत थी। सोमवार को मुंबई में कोविड मरीजों का आंकड़ा 13,648 पहुंच गया था। जबकि रविवार को यह स्नाख्या 19,474 थी। कोरोना प्रकोप के बावजूद लोग गंभीर नहीं नजर आ रहे हैं। ऐसे में आने वाले समय में चिंता और भी बढ़ सकती है।