आईपीएल 2022 (IPL 2022) यानी 15वां सीजन (IPL 15) में काफी कुछ नया देखने को मिलने वाला है।
नई दिल्ली, कोरोना वायरस महामारी (Corona Virus) के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। नए साल की शुरुआत से ही देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में वृद्धि हो रही है। ऐसे में देश के कई राज्यों में नए गाइडलाइन्स लागू किए गए है। वहीं, इस साल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अधिकारी आईपीएल (IPL) को भारत में आयोजित करना चाहते हैं। लेकिन, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब बीसीसीआई को प्लान-बी के बारे में सोचना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार यूएई की जगह आईपीएल साउथ अफ्रीका या श्रीलंका में आयोजित किया जा सकता है।
आईपीएल 2022 (IPL 2022) यानी 15वां सीजन (IPL 15) में काफी कुछ नया देखने को मिलने वाला है। आईपीएल के 15 वें सीजन में 10 टीमें खेलने वाली है। वहीं, इस बार कई खिलाड़ी नई टीम से खेलते नजर आएंगे। हालांकि। देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती रही टी, इस टूर्नामेंट को विदेश में शिफ्ट करना ही एकमात्र विकल्प नजर आता है।
ऐसे में बीसीसीआई (BCCI ) साउथ अफ्रीका (South Africa) में आईपीएल के 15 वें सीजन का आयोजन करने के बारे में सोच रहे है। इससे पहले भी साउथ अफ्रीका में आईपीएल का आयोजन किया गया था। दरअसल, साल 2009 में देश में आम चुनाव थे तब आईपीएल के दूसरे सीजन का साउथ अफ्रीका में आयोजन किया गया था।
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, ‘हम हर समय संयुक्त अरब अमीरात पर निर्भर नहीं रह सकते हैं, इसलिए हमने अधिक विकल्प तलाशने का फैसला किया है। साउथ अफ्रीका का समय अंतर भी खिलाड़ियों के लिए अच्छा काम करता है। भारत का टाइम जोन साउथ अफ्रीका से साढ़े तीन घंटे आगे है। ऐसे में अगर साउथ अफ्रीका में मैच 4 बजे शुरू होगा तो उस समय भारत में शाम के साढ़े 7 बजे होंगे और ये स्पोर्ट्स चैनलों के लिए प्राइम टाइम है।’
बता दें कि, भारतीय टीम इस समय साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। ऐसा माना जा रहा है कि, इसलिए भी बीसीसीआई साउथ अफ्रीका में आईपीएल का आयोजन करने के बारे में सोच रहा है। साउथ अफ्रीका ने कोरोना के मसले को अच्छी तरह से हल किया है। खास बात यह है कि, साउथ अफ्रीका में ओमिक्रोन का एक भी केस नहीं मिला है।
साउथ अफ्रीका के अलावा बीसीसीआई पड़ोसी देश श्रीलंका के बारे में भी सोच रहे है। आईपीएल के पिछले सीजन के लिए यूएई और श्रीलंका दोनों देशों के बारे में सोचा गया था। लेकिन, एन मौके पर यूएई ने बाजी मार ली थी। इस बार श्रीलंका को बतौर विकल्प लेकर चला जा रहा है।