नई दिल्ली: हर कपल को वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) का इंतज़ार रहता है। जहां वह अपने पार्टनर (Partner) के साथ खास समय बिताते हैं या फिर अपने प्यार का इज़हार करते हैं। यह वीक उपहार (Valentine Day Gifts) देने का भी होता है। ऐसे में डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) कंपनी Paytm ने वैलेंटाइन वीक के लिए अपने एक स्पेशल एड वीडियो (Ad Video) रिलीज किया है। जो इस समय सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है। यह वीडियो लोगों का दिल तो छू ही रहा है, साथ ही लोगों का इससे रिलेटेड कई प्रश्न भी है।
दरअसल, Paytm ने Valentine’s Week के पहले दिन यानी 7 फरवरी को ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसके कैप्शन में लिखा है- ‘दिल के अकाउंट से, Paytm करो।’ इस 3 मिनट 17 सेकंड के वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे Paytm के जरिए Online Payment कर आप अपनी चीजें आसान बना सकते हैं।
Dil ke account se, Paytm karo ❤️ pic.twitter.com/q76slJzZQw
— Paytm (@Paytm) February 7, 2022
Paytm के इस वीडियो में एक कपल पर फोकस किया गया है। जिसके बाद कई कपल Paytm से पेमेंट कर उनकी लव स्टोरी को आगे बढ़ाते हैं। वीडियो के शुरू में एक युवक को उसके पेरेंट्स गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर जाने के पैसे देते हुए दिखाई देते हैं। इसे देखने के बाद हज़ारों लोग इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं।
Such a beautiful ad.. ❤️
But, I wonder where such families, friends and neighbourhood exist…— M2 🇮🇳 (@dev_M2) February 7, 2022
Valentine’s Week पर रिलीज हुए Paytm के इस वीडियो को देखकर यूज़र्स कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। किसी को यह वीडियो बेहद इमोशनल लगा, तो किसी को यह काफी दिलचस्प लगा, लेकिन कुछ यूज़र्स का कहना ये भी है कि, ‘कौन से घर में पैरेंट्स अपने बच्चों को गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर जाने के पैसे देते हैं?’
Such a beautiful ad.. ❤️
But, I wonder where such families, friends and neighbourhood exist…— M2 🇮🇳 (@dev_M2) February 7, 2022
Ase koun se parents hai jo apne bacho ko encouragement karte yeh sab ke liye, Ager mujhe dekh le ladki ke sath maare alag or bejati or kare dusaro ke samane 😂😅💯💯
Aapko kya lagta hai??@Paytm @PaytmTickets https://t.co/abnYDutE3X— Vishal pankaj (@vishalpankajj) February 7, 2022
कुछ यूजर्स का कहना था कि, यह वीडियो था तो काफी अच्छा, लेकिन हमारे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ। वहीं किसी ने इस एड वीडियो को अपना ड्रीम वर्ल्ड बता दिया। इसके अलावा कुछ न कहा कि ऐसा भला किस फैमिली में होता है। हालांकि, जो भी हो यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आया है।