शख्स ने अनोखे अंदाज में दी श्रद्धांजलि, चॉक पर उकेरी लता मंगेशकर की तस्वीर, देखें- वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली: महान गायिका लता मंगेशकर के जाने से पूरी दुनिया में शोक की लहर उठी है। उनके निधन से  पूरा देश गमगीन है। हजारों लोग उन्हें अपने तरीके से याद कर रहे है और उनको श्रद्धांजलि दे रहे है। ऐसे में देश में कई ऐसे कलाकार (Artist) है, जो अपनी कला के जरिये उन्हें याद कर रहे है, जिसे देख लोग उनके इस कलाकारी के मुरीद हो रहे है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों बहुत वायरल हो रही है। जिसमें एक कलाकार ने चॉक पर लता मंगेशकर की तस्वीर उकेरी है। यह वीडियो अब बहुत वायरल हो रहा है। 

    चॉक पर दिखाया हुनर 

    आपको बता दें कि सोशल मीडिया (Social Media) पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि एक कलाकार चॉक के टुकड़े पर लता मंगेशकर की एक छोटी मूर्ति को तराशते नजर आ रहा है। बता दें कि इस कलाकार का नाम सचिन सांघे बताया जा रहा है। वीडियो में सचिन नक्काशी करने के लिए कुछ नुकीली चीजों का इस्तेमाल कर चाक के छोटे से टुकड़े पर लता मंगेशकर के चेहरे को उकेर रहा है। सचिन सांघे जिस सफाई और तेजी से यह चित्र उकेरा, यकीनन वो कमाल का कौशल है, जिसे देख सब उनके इस हुनर के दीवाने हो रहे। 

     

    सोशल मीडिया पर छाया वीडियो 

    अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को यूजर्स बार-बार देख रहे हैं। बता दें कि वीडियो को अब तक दो लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो पोस्ट किया वैसे ही लोगों ने इसे शेयर करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि कई लोगों ने इस वीडियो पर अपने कमेटंस किये है। एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा कि ‘सच में शख्स ने जितनी बारीकी से लता मंगेशकर का चित्र चॉक पर उकेरा, वो कमाल का हुनर है’। सोशल मिडिया पर इस विडिओ की जमकर तारीफ़ हो रही है।