राहुल (KL Rahul) ने मुंबई खिलाफ आईपीएल में 3 शतक लगाए है।
मुंबई: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में बीते रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस (Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians) के बीच मैच खेला गया। इस मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 62 गेंदों पर नाबाद 103 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के जड़े। इस तूफानी पारी के साथ ही राहुल ने इतिहास रच दिया है। राहुल (KL Rahul) ने मुंबई खिलाफ आईपीएल में 3 शतक लगाए है।
बता दें कि, आईपीएल में यह राहुल (KL Rahul) का चौथा शतक है। राहुल ने इन चार सेंचुरी में तीन शतक मुंबई के खिलाफ लगाए हैं। इसके साथ ही राहुल टी20 क्रिकेट इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ तीन शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
राहुल (KL Rahul) ने साल 2019 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए मुंबई के खिलाफ वानखेड़े में 64 गेंद में 100 रन की पारी खेली थी। उसके बाद उन्होंने इसी सीजन में ब्रेबोर्न स्टेडियम में 60 गेंद में 103 रन बनाए थे और रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में 62 गेंद में 103 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे हैं। खास बात यह है कि, आईपीएल के इतिहास में केएल राहुल चार शतक जड़कर नाबाद रहे हैं। ऐसा करने वाले भी आईपीएल इतिहास में पहले खिलाड़ी हैं।
IPL 2022: KL Rahul becomes first player to score three centuries against same opponent in IPL
Read @ANI Story | https://t.co/g3FTSquvXb#IPL2022 #IPL #KLRahul #CricketTwitter pic.twitter.com/fhlKFKwO0l
— ANI Digital (@ani_digital) April 25, 2022
आईपीएल (IPL) में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में केएल राहुल, क्रिस गेल और विराट कोहली के बाद तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। क्रिस गेल ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 6 शतक जड़े हैं। वहीं विराट कोहली के नाम 5 शतक दर्ज हैं। वहीं, केएल राहुल आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में भारतीय खिलाड़ियों में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।
बता दें कि, केएल राहुल (KL Rahul) ने मुंबई के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की है। शतक के अलावा राहुल मुंबई के ख़िलाफ़ 5 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं। मुंबई के खिलाफ आईपीएल में 16वीं पारी खेलते हुए राहुल ने तीसरी बार शतक जड़ा है। इसके अलावा वो 5 अर्धशतक भी मुंबई के खिलाफ जड़ चुके हैं। मुंबई इंडियन्स के खिलाफ राहुल ने 16 पारियों में 86।7 की औसत से 867 रन बनाए हैं।
रविवार को मुंबई के खिलाफ खेले गए मैच में राहुल ने 37 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ वह मुंबई के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए।