आज का भविष्य,  मंगलवार, 17 मई 2022

Loading

आज का भविष्य – गुरूवार 19 मई 2022
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक कोमल शरीर, भावुक होगा। स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रहेगा 20 वर्ष के बाद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जो भी बात करेगा, वह बड़ी चतुराई और गंभीरता के साथ बुद्धिमानी से परिपूर्ण होगी। विद्या के क्षेत्र में रूचि रहेगी। दूसरों पर अधिक भरोसा करेगा, पिता का भक्त होगा।
मेष– विवादित मसले सुलझने के आसार हैं। नौेकर चाकरों एवं अधिनस्थ वर्ग के कार्यो में संतोश रहेगा। परिश्रम अधिक करना होगा।
वृषभ– धीमी गति से चल रही योजनाओं पर ध्यान दें। मित्रों एवं कुटुम्बियों के साथ संबंधों में उत्साह बना रहेगा। विवाद की स्थिति से बचें।
मिथुन– कैरियर में प्रस्ताव मिलने के आसार है। संतान के स्वास्थ्य की चिन्ता रह सकती है। जमिथुनजायजाद के कार्यो में खर्च होगा। खान पान पर नियंत्रण रखें।
कर्क– न चाहते हुये भी समझौता करना पड़ सकता है। आय एवं व्यय में समानता रहेगी। दैनिक कामकाज की रूपरेखा बनेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
सिंह– स्थाई एवं अन्य साधनों में लाभ प्राप्त होगा। मनोवांछित सफलता मिलेगी। विरोधी उलझाने का प्रयास करेंगे। कारोबारी यात्रा होगी।
कन्या– अपनों की मदद करके खुश होंगे। भाग्यवर्धक समाचारों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य संबंधी कष्ट दूर होगा। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। निजी लोगों से परेशानी होगी।
तुला– शासन सत्ता से सहयोग मिलेगाा राजनैतिक समस्याओं का समाधान होगा। आर्थिक कार्य बनेगा। निजी लोगों से परेशानी होगी।
वृश्चिक– मशीनरी प्रयोेग में सावधानी रखें। जोखिम के कार्यो से बचने का प्रयास करें। सुविधा की कमी से काम में मुश्किल हो सकती है, लाभ कम होगा।
धनु– विपरीत माहौल में भी खुद के लिये अनुकूलता बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय अच्छा रहेगा। दूसरों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा।
मकर– किसी प्रिय व्यक्ति से विश्वासघात हो सकता है। पुमेष समस्याओं का समाधान होगा। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा। मित्र वर्ग मदद करेंगे।
कुम्भ– संतान पक्ष से सुख एवं संतोष रहेगा। लेखन, अध्ययन, एवं मनोरंजन, के कार्यो में रूचि रहेगी। जोखिम के कार्यो में न उलझें। परिश्रम अधिक होगा।
मीन– वैभव विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा। धन खर्च होगा। मतभेद संभाव्य है। दूसरों के कारण आपको परेशानी हो सकती है। धैर्य रखें।
व्यापार-भविष्य–
ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्थी को मूल नक्षत्र के प्रभाव से चांदी, तांबा, रूई, कपास, तिलहन, आदि में तेजी का योग है। वायदा विचार आज पिछले भाव में नीचे टूटे होंगे, उसी में जोरदार तेजीे होगी। हल्दी, ज्वार, बाजरा, आदि से नरमी रहेगी। भाग्यांक 1473 है।