जम्मू कश्मीर: बाबा बर्फानी के यात्रा में श्रद्धालुओं को लगातार प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पद रहा है। अमरनाथ गुफा के नजदीक 2 दिन पहले ही हुए हादसे के बाद राहत और बचाव कार्यों को लेकर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने उच्चस्तरीय बैठक की है। दूसरी तरफ तत्काल में बादल फटने और बाढ़ के चलते अमरनाथ यात्रा को अगले आदेश तक रोका गया है। बढ़ते आपदाओं को देखते हुए प्रशासन अमरनाथ गुफा के इलाके में हवाई सर्वे करवाएगी। साथ ही बाढ़ आने वाले के संभावित इलाकों के रास्ते में आने वाले टेंटों को हटाकर सुरक्षित जगह शिफ्ट किया जाएगा।
आपको बता दें कि, समाचार एजेंसी एएनआई से एक यात्री ने बताया, कि, आज हमारा आज का पंजीकरण होना है। हमें प्रशासन पर भरोसा है कि वे यात्रा जल्द शुरू कराएंगे। हमें बताया गया है कि, आज यात्रा शुरू नहीं होगी लेकिन कल अर्थात सोमवार से यात्रा शुरू होने के 99 प्रतिशत संभावना है। आपको बता दें कि, हवाई सर्वेक्षण से प्रशासन यह पता लगाएगी कि, कहीं ऐसी झील वगैरह तो नहीं है, जो यात्रियों के लिए खतरा बन सके।
गौरतलब है कि, बीते दिनों बाबा बर्फानी के यात्रा में आए आपदाओं में करीब 16 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा करीब 40 से अधिक लोग अब भी लापता हैं और करीब 65 घायलों अस्पतालों में समुचित उपचार चल रहा है। प्रशासन बादल फटने की घटना के बाद लापता लोगों की तलाश का काम युद्ध स्तर पर कर रही है। प्रशासन की तरफ से चट्टान खिसकने को देखते हुए चट्टानें काटने के लिए हैवी मशीनों का इंतजाम किया है। इसके अलावा भारतीय सेना, आईटबीपी, एनडीआरएफ, बीएसएफ, एसडीआरएफ सहित अन्य प्रशासन यंत्रणा लगातर रेस्क्यू कर रहें हैं। ऐसे अमरनाथ यात्रा कल सोमवार से फिर से शुरू होने की पोरी संभावना है।