Happy Birthday Richa Chadha
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) ऋचा चड्डा (Richa Chadha) आज अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 18 दिसंबर 1986 को अमृतसर, पंजाब में एक पंजाबी पिता और एक बिहारी मां के घर में हुआ था। उनके पिता एक प्रबंधन फर्म के मालिक हैं जबकि उनकी मां कुसुम लता चड्ढा दिल्ली विश्वविद्यालय के पीजीडीएवी कॉलेज में राजनीति विज्ञान की प्रोफेसर हैं। ऋचा चड्ढा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। जिसके बाद वो थिएटर की तरफ रुख की।

    ऋचा चड्ढा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ओए लकी! लकी ओए!’ में डॉली की भूमिका निभाकर की थी। ये फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। जिसके बाद वो कॉमेडी फिल्म ‘बेनी एंड बबलू’ में फेडोरा के रूप में दिखाई दीं। जिसके बाद वो ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘फुकरे’, ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’, ‘तमंचे’, ‘मसान’, ‘चाक एन डस्टर’, ‘सरबजीत’, ‘पंगा’ जैसी कई फिल्मों में अपनी मुख्य भूमिका निभाई। एक्ट्रेस कई पुरस्कारों से भी सम्मानित की जा चुकी हैं।  

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Richa Chadha (@therichachadha)

    गौरतलब है कि एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और एक्टर अली फजल (Ali Fazal) ने लगभग 10 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 4 अक्टूबर 2022 को शादी के बंधन में बंधे है। फिलहाल, ऋचा चड्ढा और अली फजल कानूनी रूप से साल 2020 में ही शादी कर लिए थे। उनके शादी का जश्न तीन शहर मुंबई, दिल्ली और लखनऊ में मनाया गया। जिसके बाद कपल ने मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी भी रखी थी।