नई दिल्ली. एयर इंडिया पेशाब कांड (Air India Peeing Case) मामले में आरोपी शंकर मिश्रा (Shankar Mishra) को आज IGI थाने से बाहर ले जाया गया। जानकारी हो कि, उसे दिल्ली पुलिस ने बीते शुक्रवार रात बेंगलुरू से गिरफ्तार किया था। वहीं अब मामले पर दिल्ली पुलिस ने कहा है कि उसे आज ही अदालत के सामने पेश किया जाएगा। पता हो कि, इससे पहले दिल्ली पुलिस ने इस घटना के संबंध में एयर इंडिया के कर्मचारियों को तलब किया था। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से तब सामने आई थी।
Air India passenger urinating case of Nov 26, 2022 | Questioning begins. Delhi police officials are present here with accused S Mishra. Air India staffers have also reached here. DCP to arrive here shortly. pic.twitter.com/YEqQFY8HA9
— ANI (@ANI) January 7, 2023
एअर इंडिया के CEO ने मांगी माफ़ी
वहीं अब टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन ने इस घटना के लिए शनिवार को माफी मांगी और कहा कि चालक दल के चार सदस्यों तथा एक पायलट को जांच पूरी होने तक ड्यूटी से हटा दिया गया है तथा एअरलाइन विमान में शराब परोसने की अपनी नीति की समीक्षा कर रही है।
क्या थी घटना
जानकारी दें कि कि मिश्रा ने पिछले साल 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की उड़ान की बिजनेस क्लास में नशे की हालत में बुजुर्ग महिला पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिल्ली और बेंगलुरु पुलिस के दल पहले शहर के मारतहल्ली इलाके में गए थे लेकिन खाली हाथ लौटे। बाद में उन्हें सूचना मिली कि वह संजय नगर में एक अपार्टमेंट में रह रहा है। उसे शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे वहां से पकड़ लिया गया। वहीं आब से कुछ देर बाद उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।