नई दिल्ली : सोशल मीडिया (Social Media) पर इस वक्त एक वीडियो खूब सुर्खियों में बना हुआ है। वायरल हो रहे इस वीडियो क्लिप को @JBreakingBajpai ने अपने ऑफिसियल ट्विटर (Twitter) हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए शिवम ने लिखा कि गिनती गिनकर बताएं, बल्ली ने ठंड से बचने के लिए कितने कपड़े तन पर चढ़ाए? अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर उसने ऐसा क्यों लिखा है। तो चलिए हम आपको बताते हैं।
दरअसल, इस क्लिप (Video Clip) में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने नीले रंग की जैकेट पहनी हुई है। जिसका नाम बल्ली बताया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं बल्ली देखने में बहुत ज्यादा मोटा दिख रहा है, लेकिन वहां मौजूद जब दूसरा बंदा बल्ली के जैकेट की चेन खोलकर उसके कपड़े गिनने लगता है। तो हर कोई दंग रह जाता है। क्यों की बल्ली ने इतने कपड़े पहन रखे थे कि जो गिनती के दौरान खत्म ही नहीं हो रहा था।
गिनती गिनकर बताएं, बल्ली ने ठंड से बचने के लिए कितने कपड़े तन पर चढ़ाए?
🤣 pic.twitter.com/s2fPqNLisk— Shivam Bajpai (@JBreakingBajpai) January 9, 2023
गिनती करने वाले शख्स को पूरे 1 मिनट सिर्फ कपड़े गिनने में लगे। बल्ली ने दो दर्जन से भी ज्यादा कपड़े पहने हुए थे। फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है और ट्विटर यूजर्स द्वारा वीडियो को भरपूर प्यार मिल रहा है। तो वहीं लोग इसपर भरपूर कमेंट भी कर रहे हैं। वीडियो को रिपोस्ट करते हुए आईपीएस ऑफिसर ने लिखा कि ‘इतनी ठंड तो टुण्ड्रा में भी नही होती।’