ROHTAK

    Loading

    नई दिल्ली. हरियाणा (Haryana) से मिली एक सनसनीखेज के अनुसार, यहां के रोहतक (Rohtak) जिले के बोहर गांव में डबल मर्डर का केस हुआ है। जानकारी दें कि, बोहर गांव में पिता-पुत्री की गोली मारकर जगाह्न्य हत्या कर दी गई। वहीं मृतकों की पहचान सुरेंद्र सिंह व उनकी बेटी निकिता के रूप में हुई है। 

    मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले पर पुलिस ने बताया कि, कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी गोलियां मारकर हत्या कर दी। दोनों बाप-बेटी रात को घर पर ही थे। इसी दौरान किसी अज्ञात लोगों ने उनकी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। 

    मिला जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय सुरेंद्र परिवार सहित रह रहा था। साथ ही खेतीबाड़ी का कार्य भी करता था। ऐसी भी खबर है कि, सुबह 6 बजे वह उठकर भैंस को चारा डाल रहा था। जबकि उसकी 13 साल की बेटी निकिता कमरे के अंदर बेड पर सो रही थी। इसी बीच किसी ने उसे घर के अंदर घुसकर तीन गोली मार दी। जिसे पिता और बेटी निकिता की मौत हो गई। बुजुर्ग महिला बाल-बाल बच गई।

    बाद में मृतक सुरेंद्र का शव उनके घर के पशुओं वाले कमरे में पड़ा हुआ मिला और वही सकी बेटी का शव कमरे में बेड पर पड़ा हुआ था। फिलहाल हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस स्वरा इस मामले की तेजी से जांच की जा रही है। फ़िलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।