नई दिल्ली. जहां आज भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है। वहीं इस ख़ास मौके पर प्रधानमंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही आज वह एक बार फिर नई डिजाइन की पगड़ी पहने नजर आए।
जी हां इस बार 2023 के गणतंत्र दिवस पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बंसती रंग की पगड़ी पहनी। जिसके साथ उन्होंने क्रीम रंग का शानदार चूड़ीदार कुर्ता-पायजामा और ब्लैक ब्लेजर भी पहना।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समर स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए। #RepublicDay pic.twitter.com/9B8tTESzsr
— BJP (@BJP4India) January 26, 2023
वहीं आज आज बसंत पंचमी के अवसर पर गणतंत्र दिवस परेड समारोह में PMमोदी की पगड़ी ख़ास बसंती संदेश दे रही है। पता हो कि, PM मोदी अब तक बंधेज वर्क की पगड़ी में ही ज्यादा नजर आए हैं। आज भी उनकी पगड़ी बंधेज वर्क की ही थी। पगड़ी में पीला और केसरिया रंग भी नजर आया।
गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री मोदी की पगड़ी यानि साफा हर बार चर्चा का विषय रहता है। वहीं अब 2015 से 2022 तक की बात करें, तो PM मोदी हर बार एक अलग और आकर्षक ड्रेस में ही नजर आए हैं। साल 2015 में गणतंत्र दिवस के मौके पर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रंगीन राजस्थानी बंधनी पगड़ी पहनी थी।
साल 2016 में गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी ने पीले रंग की पगड़ी पहनी थी। इसके बाद साल 2017 में गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री ने गुलाबी रंग में सफेद बॉर्डर वाली पगड़ी पहनी थी। तो फिर साल 2018 के गणतंत्र दिवस में रंगीन पगड़ी पहनी थी, जिसमें लाल और पीला रंग ज्यादा था। वहीं साल 2019 में गणतंत्र दिवस पर सुनहरी धारियों वाली लाल रंग की पगड़ी पहनी थी।