firing
ठाणे बार में गोलीबारी

Loading

सतारा : सतारा (Satara) के पाटन में बीती रात हुई गोलीबारी (Firing) में दो युवकों की मौत हो गयी है। इस घटना से पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया है। इस हत्या की जानकारी सामने आते ही पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने ठाणे (Thane) में शिवसेना (Shiv Sena) के पूर्व नगरसेवक और शिवसेना के पूर्व संचार प्रमुख मदन कदम को हिरासत में लिया है। इस मामले में मदन कदम की गहनता से जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि कदम को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

मिली हुई जानकारी के अनुसार, पाटन तालुका के गुरेघर के मोरना इलाके में रविवार रात संदिग्ध मदन कदम की गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई थी। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मदन कदम पाटन तालुक के मल्हारपेठ के रहने वाले हैं। वह ठाणे नगर निगम के पूर्व पार्षद हैं। वह शिवसेना (Shiv Sena) के पूर्व संचार प्रमुख भी हैं। मदन कदम की ओर से की गई फायरिंग में श्रीरंग लक्ष्मण जाधव और सतीश बालासाहेब जाधव नाम के दो युवकों की मौत हो गई है। ये दोनों युवक कोर्डे वाडी पाटन के रहने वाले हैं। इसलिए पुलिस ने कदम को हिरासत में लिया है।

कहासुनी हुई और गोली चल गई

बताया जा रहा है कि, यह गोलीबारी के पुराने विवाद को लेकर हुई थी। एक पुराने विवाद को निपटाने की चर्चा चल ही रही थी कि फिर से कहासुनी हो गई और मदन कदम ने गुस्से में गोली चला दी। इन दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मदन को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

ग्रामीणों ने घर को घेर लिया

यह घटना बीती रात करीब 10:30 से 11:00 बजे के बीच की है। फायरिंग के बाद मदन मौके से फरार हो गया। हालांकि इस घटना की जानकारी मिलते ही मोरना घाटी के गुरेघर बांध क्षेत्र के ग्रामीणों ने मदन कदम के घर को घेर लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जोरदार नारेबाजी की। मदन को हिरासत में लेने की मांग की थी। कुछ लोगों ने मदन के घर में घुसने की भी कोशिश की। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर खदेड़ दिया।