मुंबई: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) आज अपना 53वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं और इस खास दिन पर जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) ने फिल्म देवरा (Devara) से उनका पहला लुक शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। लोगों को सैफ अली खान का ये दमदार लुक काफी पसंद आ रहा है।
BHAIRA
Happy Birthday Saif sir !#Devara pic.twitter.com/DovAh2Y781
— Jr NTR (@tarak9999) August 16, 2023
फिल्म ‘देवरा’ के पोस्टर को शेयर करते हुए जूनियर एनटीआर ने लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे सैफ सर।’ फिल्म के इस पोस्टर में सैफ अली खान लंबे बालों में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनके किरदार का नाम भाइरा है। जूनियर एनटीआर का लुक तो मेकर्स पहले ही रिलीज कर चुके हैं।
#Devara pic.twitter.com/bUrmfh46sR
— Jr NTR (@tarak9999) May 19, 2023
बता दें कि इस फिल्म से जाह्नवी कपूर भी साउथ डेब्यू करने जा रही हैं। ‘देवरा’ आगामी 5 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में लीड रोल जूनियर एनटीआर निभाने वाले हैं, तो उनके अपोजिट होंगी जाह्नवी कपूर। वो पहले भी कई बार एनटीआर के साथ स्क्रीन शेयर करने की इच्छा जाहिर कर चुकी थीं, जिसके बाद अब उनका सपना साकार होने जा रहा है।