मुंबई : बॉलीवुड स्टार कपल करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बड़े बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) इस वक्त काफी चर्चा में हैं। उनके सुर्खियों में होने का कारण उनका ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल (Taekwondo Gold Medal) जीतना है। तैमूर ने मुंबई में आयोजित ताइक्वांडो एनुअल कॉम्पटीशन में हिस्सा लिया था। जिसमें उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर अपने मॉम-डैड को प्राउड फील करवाया है। इस प्राउड फील मोमेंट पर करीना कपूर खुशी से झूम उठी हैं।
तैमूर अली खान के इस अचीवमेंट पर सेलेब्स भी उनकी वाहवाही करते हुए उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दें कि इस ताइक्वांडो एनुअल कॉम्पटीशन में तैमूर अली खान के अलावा कई अन्य स्टार्स के बच्चों ने भाग लिया था। जिसमें कई सेलिब्रिटीज भी शामिल हुए थे। इस दौरान जहां करीना कपूर खान अपने बेटे को सपोर्ट करती नजर आई। वहीं रानी मुखर्जी करण जौहर के बेटे यश जौहर को चियर करती दिखीं। इस इवेंट की कई तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें करीना और सैफ के बेटे तैमूर ताइक्वांडो ड्रेस पहने गोल्ड मेडल फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में रानी मुखर्जी को करीना कपूर खान के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है।
View this post on Instagram
तैमूर को मिल चुका है ताइक्वांडो में येलो बेल्ट
गौरतलब है कि पिछले साल तैमूर अली खान को ताइक्वांडो में येलो बेल्ट मिला था। तैमूर ताइक्वांडो के अलावा कई अन्य खेलों में भी एक्सपर्ट हैं। जिसमें क्रिकेट, फुटबॉल और शतंरज जैसे कई गेम्स शामिल हैं। तैमूर 20 दिसंबर, 2023 को अपना 7वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे।
करीना कपूर की अपकमिंग फिल्में
बात करें करीना कपूर के वर्कफ्रंट कि तो वो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ के लिए सुर्खियों में हैं। उनकी ये फिल्म 2024 में रिलीज होने के लिए तैयार है। हाल ही में इस फिल्म का बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ था। इस फिल्म के अलावा वो ‘द क्रू’ में तब्बू और कृति सेनन के साथ नजर आएंगी। करीना रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फ्रैंचाइजी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और अक्षय कुमार भी नजर आएंगे। फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 2024 में रिलीज होगी।
आखिरी बार इस फिल्म में दिखीं रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी आखिरी बार ड्रामा फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन आशिमा छिब्बर ने किया था। फिल्म में रानी की एक्टिंग को ऑडियंस का शानदार रिस्पांस मिला। इसके अलावा उन्होंने इस साल रिलीज डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘द रोमांटिक्स’ से ओटीटी डेब्यू किया है।