maharashtra-elections-2024
आज महाराष्ट्र की 5 सीटों पर वोटिंग

महाराष्ट्र की 5 संसदीय सीटों पर पहले चरण में आज मतदान हो रहा है। जिसमें 95.54 लाख पंजीकृत मतदाता आज 97 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं।

Loading

नई दिल्ली: आज यानी शुक्रवार 19 अप्रैल को आम चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान (Voting) सुबह 7 बजे शुरू हो चूका है। इस चरण में आज 21 राज्यों- केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। वहीँ इस चरण में आज महाराष्ट्र (Maharashtra Lok Sabha Electionsa 2024) की भी कुछ सीटों पर मतदान हो रहा है। इस पहले चरण में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की साख भी आज दांव पर है। https://publish.twitter.com/?url=https://twitter.com/ANI/status/1781134502858797065#

कौन कौन मैदान में
देखा जाए तो लोकसभा चुनाव के पहले चरण में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सर्बानंद सोनोवाल, किरेन रिजिजू, भूपेंद्र यादव, संजीव बालियान, जितेंद्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल, नितिश प्रमाणिक, कांग्रेस नेता गौरव गोगोई, डीएमके नेता कनिमोझी, तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष अन्नामलाई, कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ की सीटों पर वोटिंग होनी है।

आज महाराष्ट्र की 5 संसदीय सीटों पर मतदान
आज महाराष्ट्र की 5 संसदीय सीटों पर पहले चरण में मतदान हो रहा है। जिसमें 95।54 लाख पंजीकृत मतदाता 97 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। पता हो कि, उत्तर प्रदेश (80) के बाद दूसरा सबसे बड़ा राज्य महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटे हैं। यहां दो प्रमुख राज्य गठबंधनों-महायुति (भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) और महा विकास अघाड़ी (कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) के बीच कांटे का मुकाबला है।

VBA ने मुकाबला बनाया त्रिकोणीय
गौरतलब है कि, आज जिन 5 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है है उनमें चंद्रपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर, रामटेक और नागपुर शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि, इस बार प्रकाश अंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA) ने भी कुछ उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जिससे कुछ सीटों पर अब यह त्रिकोणीय मुकाबला बन चूका है। इन सीटों पर 48।28 लाख पुरुष, 47।26 लाख महिलाएं और 347 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

क्या बोले गडकरी और भागवत
इधर आज RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर के भाउजी दफ्तरी स्कूल में सुबह 7 बजे मतदान किया है। वहीँ आज मतदान करने के बाद RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि, मतदान करना हमारा कर्तव्य है, यह हमारा अधिकार है। अब की बार 100% मतदान होना चाहिए इसलिए पहला काम मैंने आज मतदान का किया है। वहीँ केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी महाराष्ट्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में आज लोकतंत्र के महापर्व ‘लोकसभा चुनाव 2024’ के प्रथम चरण के लिए मतदान हो रहा है। विकसित नागपुर के लिए मैं आज नागपुर की जनता से 100% मतदान करने का आग्रह करता हूं। देश के लिए आपका वोट महत्वपूर्ण है!”

जानें महाराष्ट्र में कब-कब वोटिंग
बताते चलें कि, महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं, जो उत्तर प्रदेश के बाद दूसरी सबसे बड़ी सीटें होती हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में, BJP ने अविभाजित शिवसेना के साथ गठबंधन में 25 सीटों में से 23 पर जीत हासिल की थी। इस बार चुनाव आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों के लिए पांच चरणों में क्रमशः19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को मतदान होगा।