Cylinder Explosion In Sion Koliwada Area
सायन कोलीवाड़ा इलाके में सिलेंडर विस्फोट (फोटो-ट्विटर)

रात 12 बजे मुंबई के सायन कोलीवाड़ा इलाके में एक घर के अंदर घरेलू सिलेंडर विस्फोट हुआ, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल है उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दमकल विभाग ने आग बुझा दी है।

Loading

मुंबई: मुंबई (Mumbai Fire News) के सायन कोलीवाड़ा इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट (Cylinder Explosion In Sion Koliwada Area) होने की जानकारी सामने आ रही है। खबर है कि इस सिलेंडर ब्लास्ट के धमाके में एक शख्स की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दरअसल इस बारे में मिल रही जानकारी के अनुसार, सायन कोलीवाड़ा इलाके में घरेलू गैस सिलेंडर फटने की बात सामने आई है।

विस्फोट में गई एक की जान

हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है। सामने आई तस्वीरों से समझा जा सकता है कि यह बहुत ही भयंकर विस्फोट था। घटना को देखते हुए पूरी तरह लग रहा है कि विस्फोट से बिल्डिंग का भारी नुकसान हुआ है। बता दें कि दुर्भाग्य से इस सिलेंडर धमाके में एक व्यक्ति की जान चली गई है। हादसे के बारे में मिल रही जानकारी यह है कि यह सिलेंडर विस्फोट आधी रात के आसपास हुआ।

रात 12 बजे हुआ हादसा

आपको बता दे कि यह घटना सायन कोलीवाड़ा के जय महाराष्ट्र नगर इलाके में हुई है। जानकारी है कि रात करीब 12 बजे एक गहरा का घरेलू गैस सिलेंडर फट गया। ज्ञात हो कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बारे में सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची। ऐसे में अब फायर ब्रिगेड द्वारा आग बुझा दी गई है। सायन कोलीवाड़ा की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

यहां भी हुआ कुछ ऐसा

मुंबई के स्ययं कोलीवाड़ा में हुई सिलेंडर ब्लास्ट जैसी ही एक घटना बीड में भी हुआ है। दरअसल जिलेटिन ब्लास्ट कर पान की टपरी उड़ाने की घटना इसी महीने की 10 अप्रैल को सामने आई थी। इस घटना से नागरिकों में अफरातरफी मच गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक, दिल दहला देने वाली यह घटना बीड जिले के अंबाजोगाई तालुका के बीडगांव में हुई। यह विस्फोट कुओं की खुदाई में इस्तेमाल होने वाले जिलेटिन का उपयोग करके किया गया था। इस घटना में टपरी चालक अशोक भालेराव मामूली रूप से घायल हो गये। आये दिन आग और इस तरह विस्फोट की कई घटनाएं सामने आ रही है। नागरिकों को इस संबंध में सावधानी बरतने की जरूरत है।