Photo - Yamaha India
Photo - Yamaha India

    Loading

    दिल्ली: जापानी वाहन निर्माता Yamaha ने अपने मशहूर तीन पैरों वाले स्कूटर Yamaha Tricity रेंज का अपडेट लॉन्च कर दिया है। इस रेंज में ट्राईसिटी 125 (Tricity 125) और ट्राईसिटी 155 (Tricity 155) शामिल हैं। इंजन क्षमता के अलावा, दोनों स्कूटरों में कुछ बदलाव किए गए हैं। तीन पहियों वाले इस स्कूटर को सबसे पहले 2014 में आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता के साथ लॉन्च (Launch) किया गया था। तब से यह स्कूटर ग्लोबल मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध है। इस स्कूटर में आगे दो और पीछे एक पहिए हैं। जानिए क्या है इस स्कूटर में खास। 

    नए अपडेट के बाद स्पोर्टी लुक दिया 

    दोनों स्कूटर्स का डिजाइन काफी हद तक एक जैसा है। इसमें सेंटर-सेट एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स और एक एलसीडी सेंटर कंसोल (LCD Center Console) है। यह सिंगल सीट के साथ इंटीग्रेटेड ग्रैब रेल के साथ आती है, जो रियर सीटर को मदद करेगी। नए अपडेट के बाद स्कूटर के डिजाइन को थोड़ा स्पोर्टी लुक (Sport Look) दिया गया है। Tricity 125 में कंपनी के पहले वाले 125cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 12.06bhp की पावर और 11.2Nm का टार्क जनरेट करता है। वहीं, दूसरी तरफ ट्राइसिटी 155 में कंपनी ने 155cc का सिंगल सिलिंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया है, जो 14.88bhp की पावर और 14Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। 

    दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक 

    R15 में भी यही इंजन मिलता है। लेकिन R15 में इस इंजन को इस तरह से लगाया गया है कि यह 18.1 bhp की पावर जेनरेट करता है। खास बात यह है कि दोनों स्कूटर स्टार्ट/स्टॉप तकनीक से लैस हैं। Yamaha की Tricity रेंज के फ्रंट में 14-इंच अलॉय व्हील और रियर में 13-इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं। फ्रंट व्हील को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि मुड़ते समय कोई दिक्कत न हो। दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन और रियर में डुअल शॉक ऑब्जर्वर सस्पेंशन है। फीचर्स की बात करें तो इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी (Smart phone Connectivity), कीलेस एंट्री (Key Less Entry) जैसी सुविधाएं हैं।