Colour Changing
Pic : @BMW

    Loading

    नई दिल्ली : हर साल देश और दुनिया में कई लक्सरी कार (Luxury Cars) लांच होती हैं। जो एडवांस टेक्नोलॉजी (Technology) से भरपूर होती हैं। तो वहीं उनमें से कुछ कारें इतनी खूबसूरत तरीके से डिजाईन की गई होती है कि हमें एकबार में ही पसंद आ जाती है। आज हम आपको एक कार के ऐसी एडवांस टेक्नोलॉजी के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको किसी अजूबे से काम नहीं लगेगा। 

    BMW iX Flow

    दरअसल, इस साल के शुरूआत में लग्जरी वाहन निर्माण करने वाली कंपनी BMW ने मेरिका के लॉस वेगस शहर में चल रहे कंस्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स शो 2022 (BMW iX Flow) को पेश किया था। जो बेहद ही एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस है। आपको ये जानकर बेहद हैरानी होगी यह लग्जरी कार इतनी ज्यादा एडवांस है कि इसका कलर आप खुद से चेंज कर सकते हैं।

    कलर चेंजिंग ऑप्शन 

    जी हां आपने सही सुना, इतना ही नहीं इसके अलावा इस कार में और भी फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजी दिया गया है। अगर हम बात करें BMW iX Flow में कलर चेंज करने के कि तो आपको इसमें दो कलर ऑप्शन मिलेंगे। आप जरुरत पड़ने पर BMW iX Flow को ब्लैक और वाइट कलर में बदल सकते हैं। 

    ऐसे रंग बदलती है BMW iX Flow

    आप ये जानकर बेहद हैरान होंगे और सोच रहे होंगे कि आखिरकार ये कैसे मुमकिन है। आखिरकार बीएमडब्ल्यू आईएक्स फ्लो अपना कलर कैसे बदल लेती है? तो चलिए हम आपके इस सवाल का जवाब दे देते हैं। दरअसल, यह इलेक्ट्रिक सिग्नल से कंट्रोल होती है, जिसे इलेक्ट्रोफोरेटिक टेक्नोलॉजी कहते हैं और इसके लिए किसी भी प्रकार कि एनर्जी की जरूरत नहीं होती है।