File photo
File photo

    Loading

    नई दिल्ली: MG Motor India ने इस साल जनवरी से लेकर नवंबर तक देश में 37,000 से ज्यादा units बेचीं, जो पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा है। कंपनी ने 2020 में लगभग 24,000-unit हुई बेच पाई थी। वर्ल्ड-वाइड सेमीकंडक्टर की कमी जैसी चुनौतियों को स्वीकार करते हुए पैसेंजर व्हीकल्स (Passenger Vehicles) की मांग काफी बढ़ी हुई मानते हुए, MG Motor की आने वाले साल यानी 2022 में जो स्थिति हो सकती है, उसकी तैयारी कर रहा है।

    MG Motor hector और Gloster जैसे पोर्टफोलियो में अन्य मॉडलों के लिए काफी हद तक सकारात्मक प्रतिक्रिया के अलावा, कंपनी ZS EV भी पेश की है। जिसे 2020 के शुरू में लॉन्च किया गया था। वहीं  अब कंपनी Affordable Electric Vehicles की योजना बना रही है। MG Motor India के प्रेसिडेंट और एमडी राजीव चाबा कहते हैं, ”देश में ज्यादा बड़े consumer base तक पहुंच बढ़ाने के हमारे प्रयास में, हम देश में दूसरी EV लाएंगे, जो इसके EV रोडमैप पर सरकार की स्पष्टता से प्रोत्साहित होगा।”

    हालांकि, चाबा इस बात से वाकिफ हैं कि 2022 में passenger vehicles की मांग मजबूत रहने के सिग्नल्स के बावजूद challenges का सामना करना पड़ सकता है।” आज के समय में, domestic vehicles की मांग में बढ़ोतरी देखी जा रही है, लेकिन ये world-wide semiconductor shortage की वजह से प्रभावित हो सकती है। 2022 में स्थिति कुछ हद तक समान रहेगी, जिसके कुछ unpredicted कारन जैसे – कोविड -19, world-wide semiconductor shortage, freight cost के साथ extra costs हो सकते हैं।”

    एमजी मोटर का कहना है कि नए vehicles के waiting period को कम करने के लिए प्लांट की कैपेसिटी बढ़ाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। यह एक ऐसा कार्य है जिसके लिए भारत और दुनिया भर में लगभग हर दूसरा प्रमुख ऑटो प्लेयर लगातार चुनौतियों के कारण प्रयास कर रहा है लेकिन omicron का possible spread दुनिया को फिर से प्रभावित कर सकता है, ऐसी स्थिति में सभी एक positive approach अपना रहे हैं।