GST Collection, GST Collection in October,
कांसेप्ट पिक/सोशल मीडिया: जीएसटी कलेक्‍शन

Loading

नई दिल्ली: जहां एक तरफ ग्रास गुड्स एंड सर्व‍िस टैक्‍स (GST) का कलेक्‍शन (GST Collection) साल दर साल के आधार पर 13.4 % बढ़कर इस बार 1.72 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं देखा जाए तो जुलाई 2017 में GST लागू होने के बाद यह दूसरा सबसे हाई लेवल है।हालांकि इस बार अक्‍टूबर में GST कलेक्‍शन तेजी से क्‍यों बढ़ा इस पर भी लोगों को हैरानी है।

10 महीने के हाई लेवल पर GST कलेक्‍शन 

इस बाबत अब वित्त मंत्रालय की तरफ से जानकारी दी गई। दरअसल बीते साल 2022 अक्टूबर में GST कलेक्‍शन 1.52 लाख करोड़ रुपये रहा था। वहीं इस बार मंत्रालय (Finance Ministry) की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि अक्टूबर, 2023 GST कलेक्‍शन अप्रैल, 2023 के बाद दूसरा सबसे ऊंचा आंकड़ा है।

जहां  अप्रैल, 2023 में कलेक्‍शन 1.87 लाख करोड़ रुपये रहा था। तो वहीं सितंबर में यह आंकड़ा 1.63 लाख करोड़ रुपये था। इस प्रकार फाइनेंश‍यल ईयर 2023-24 में एवरेज मंथली जीएसटी कलेक्‍शन (GST Collection) 1.66 लाख करोड़ रुपये रहा है। यह बीते साल के मुकाबले 11% ज्‍यादा है। 

अक्टूबर में कुल GST रेवेन्‍यू 1,72,003 करोड़ रुपये

जानकारी दें कि अक्टूबर 2023 में कुल GST रेवेन्‍यू 1,72,003 करोड़ रुपये रहा है। इसमें 30,062 करोड़ रुपये CGST और 38,171 करोड़ रुपये SGST है। इसके अलावा 91,315 करोड़ रुपये (माल आयात पर 42,127 करोड़ रुपये सहित) इंटीग्रेटेड GST है। 12,456 करोड़ रुपये CESS है। वहीँ नियमित GST निपटान के बाद इस साल अक्टूबर में केंद्र व राज्यों का कुल राजस्व CGST के लिए 72,934 करोड़ रुपये और SGST के लिए 74,785 करोड़ रुपये है।

क्‍यों बढ़ा GST कलेक्‍शन?

दरअसल मिली खबर के अनुसार  GST अधिकारियों की तरफ से जारी नोटिस के बाद कारोबारियों और कई बिजनेसमेन की तरफ से विवादों के निपटारे के साथ आर्थिक गतिविधियों में तेजी से GST कलेक्‍शन में इस बार इजाफा हुआ है। दरअसल समय पर टैक्‍स का भुगतान नहीं करने या कम टैक्‍स देने या गलत तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने से  GST अधिकारियों ने कारोबारियों को इस बार ताबड़तोड़ नोटिस भेजे हैं। कुछ कारोबारी इन विवादों के त्वरित निपटारे के लिए भुगतान कर रहे हैं।

यह भी बताते चले कि GST विवादों को निपटाने की समय सीमा 30 सितंबर को पूरी हो रही थी। ऐसे में अब साल 2023 के बीच में ही GST कलेक्‍शन में जबरदस्त इजाफा देखा जा रहा है। हालाँकि त्योहारी सीजन में चल रही ताबड़तोड़ खरीदारी भी GST के आंकड़े को बढ़ाने में मददगार साबित हो रही है, ऐसा GST एक्सपर्ट्स का मानना है।