gold-silver

Loading

नई दिल्ली: आज यानी बुधवार 20 मार्च को सोना (Gold) एक बार फिर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इस बाबत इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज 10 ग्राम सोना का रेट 206 रुपए बढ़कर 65,795 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले इसी महीने बीते 11 मार्च को सोने ने 65,646 रुपए प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था।

वहीं, आज चांदी में भी मामूली तेजी देखने को मिली है। अब ये 15 रुपए महंगी होकर 73,859 रुपए प्रति/किलो पर बंद हुई। इससे पहले बीते दिन चांदी का भाव 73,844 रुपए था। चांदी ने बीते साल यानी 2023 में 4 दिसंबर को 77,073 का ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था।

मार्च 2023 में अब तक 3 हजार से ज्यादा महंगा हुआ सोना

बीते मार्च 2023 में अब तक सोने-चांदी के दामों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। वहीं महीने की शुरुआत में आज यानी 1 मार्च को सोना 62,592 रुपए/10 ग्राम पर था, जो आज 20 मार्च को 65,795 रुपए पर पहुंच गया है। यानी हम देखें तो सिर्फ 20 दिनों में ही इसकी कीमत में 3,203 रुपए/10 ग्राम महंगा हो चुका है। वहीं चांदी भी 69,977​ रुपए/किलोग्राम से बढ़कर ​​​​​​73,859 रुपए पर पहुंच गई थी।