बर्थडे स्पेशल : फिल्मों में आने से पहले अखबार में काम करते थे प्रेम चोपड़ा

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) आज अपना 85वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड के मशहूर एक्टर प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) आज अपना 85वां जन्मदिन मना रहे हैं। पंजाबी परिवार में जन्मे प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) का जन्म 23 सितंबर 1935 को लाहौर में हुआ था। प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया है। वह अक्सर विलेन के किरदार में नज़र आते हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है। उनका एक डायलॉग “प्रेम नाम है मेरा…प्रेम चोपड़ा…”आज भी लोगों को याद है। प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) ने विलेन के किरदार में अपनी एक अलग जगह बनाई है। आज हम प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) के जन्मदिन के अवसर पर आपको बताते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें…  

प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) ने 50 साल से भी ज़्यादा समय फिल्म तक इंडस्ट्री में काम किया है। प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) ने इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए कई मुश्किलों का सामना किया। आँखों में सपने लेकर मुंबई आने वाले प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) कई स्टूडियो और प्रोडक्शन हाउस के चक्कर लगाते रहे। लेकिन, उन्हें कहीं काम नहीं मिला रहा था।  

मुंबई जैसे बड़े शहर में अपना गुज़ारा करने के लिए प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) ने नौकरी करने का फैसला किया। नौकरी की तलाश में प्रेम चोपड़ा एक दिन टाइम्स ऑफ इंडिया के दफ्तर पहुंचे। यहाँ पर उन्हें  सर्कुलेशन डिपार्टमेंट में नौकरी मिली। यह बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी थी। इस काम के लिए प्रेम चोपड़ा को अक्सर 20 दिन तक टूर पर रहना पड़ता था। 

प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) को बंगाल, ओडिसा (तब का उड़ीसा) और बिहार में अखबार के सर्कुलेशन की देखरेख का काम मिला था। महीने में 20 दिन बाहर रहने की वजह से प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) ऑडिशन के लिए नहीं जा सकते थे। इसलिए उन्होंने एक हल निकाला। वह जब भी बाहर जाते तो एजेंट्स को स्टेशन पर ही बुला लेते। ऐसे में प्रेम चोपड़ा 20 दिन का टूर 12 दिन में ही खत्म कर ऑडिशन के लिए समय निकाल लेते थे। 

ऐसे ही एक टूर के दौरान एक अनजान शख्स ने प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) से कहा कि क्या आप फिल्मों में जाना चाहते हैं। प्रेम ने भी हां कहते हुए सिर हिलाया और उनके साथ रंजीत स्टूडियो निकल चले गए। यही पर उनकी मुलाकात जगजीत सेठी से हुई। जगजीत अपनी फिल्म ‘चौधरी करनैल सिंह’ के लिए हीरो की तलाश कर रहे थे, उन्हें प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) पसंद आये। इस तरह प्रेम चोपड़ा ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म के लिए प्रेम चोपड़ा को फीस के तौर पर 2500 रुपये मिले थे।