Mumbai Indians lost in opening match for eight consecutive times

मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CHENNAI SUPERKINGS) के बीच खेले गए पहले मैच में, चेन्नई ने मुंबई को पांच विकेट से हरा दिया।

Loading

मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CHENNAI SUPERKINGS) के बीच खेले गए पहले मैच में, चेन्नई ने मुंबई को पांच विकेट से हरा दिया। बीते आठ सालों से आईपीएल (IPL) का पहला मैच कभी नहीं जीत सकी है. मुंबई इंडियंस 2013 में पहला मैच हारी थी. दिलचस्प बात तो यह भी है कि आठ में से दो बार उसे चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने ही हराया है भले ही पहला मैच मुंबई (MI) हारती रही हो लेकिन एक सच ये भी है कि गए 8 में से 4 बार आईपीएल कि ट्रॉफी मुंबई इंडियन ने ही जीते हैं. 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 2013 में मुंबई (MI) को उसके पहले ही मैच में सिर्फ 2 रनों से शिकस्त दी थी. 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)  ने 41 रनों से हराया और 2015 में एक बार फिर कोलकाता (KKR) से 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

2016 में ‘राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स’ (RISING PUNE SUPER GIANTS) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 9 विकेट से मात दी थी. 2017 में भी पुणे (PUNE) की टीम ने 7 विकेट से हराया था. 2018 में मैदान पर वापसी करने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने एक बार फिर पहले मैच ही में मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) को 1 विकेट से शिकस्त दी और सीज़न-12 यानी 2019 के आईपीएल (IPL T20) में दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) ने हिटमैन रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की मुंबई इंडियंस (MI) को 37 रनों से हार का मुंह देखने पर मजबूर कर दिया था.और, अबकी बार सीज़न-13 में एक बार फिर माही की ‘येल्लो आर्मी’ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पहले ही मैच में मुंबई इंडियंस को धूल चटा दी.

पिछले 8 आईपीएल (IPL) सीजन में हर एक सीजन को छोड़कर ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही है मुंबई इंडियंस.  

             सीजन             विनर        रनर-अप
         IPL-12 (2019)     मुंबई इंडियंस   चेन्नई सुपरकिंग्स
         IPL-10 (2017)     मुंबई इंडियंस       राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स
         IPL-8 (2015)      मुंबई इंडियंस  चेन्नई सुपरकिंग्स
         IPL-6 (2013)              मुंबई इंडियंस       चेन्नई सुपरकिंग्स

भले ही मुंबई इंडियंस अपने पहले मैच में लगातार हारती रही हो, आंकड़े बताते हैं कि बीते 8 सालों में मुंबई इंडियंस ने ४ बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किए हैं.

आईपीएल सीज़न 6 में साल 2013 में पहली बार खिताब जीतने के बाद 2015 में, 2017 में और 2019 में मुंबई इंडियंस ने ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया. सबसे ज़्यादा बार आईपीएल (IPL) ट्रॉफी जीतने वाली टीम भी मुंबई इंडियंस (M UMBAI INDIANS) ही है. ऐसे में भले ही इस सीज़न (IPL-13) में मुंबई इंडियंस ने अपना पहला मैच खो दिया है, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि एक बार फिर वो ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाने की होड़ में फाइनल्स में नज़र आए. पर, बीते 8 सालों का इतिहास बताता है कि एक-एक साल के अंतराल में ही मुंबई इंडियंस को जीत मिली है, तो शायद एक बार फिर इतिहास मुंबई इंडियंस की किस्मत फिर दोहराए.   

-विनय कुमार