rahul-roy-health-update-actor-undergoing-physiotherapy-sessions-recovering-hospital

52 वर्षीय अभिनेता फिलहाल वॉकहार्ड अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं।

Loading

मुंबई. अभिनेता राहुल रॉय (Rahul Roy) की तबियत में फिलहाल सुधार हो रहा है। वॉकहार्ड अस्पताल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अभिनेता राहुल रॉय (Rahul Roy) को 27 नवंबर को मस्तिष्काघात के बाद ‘नानावती अस्पताल’ के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। 52 वर्षीय अभिनेता फिलहाल वॉकहार्ड अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं।

अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर अस्पताल में नाश्ता करते हुए अपनी एक तस्वीर साझा कर लिखा,“अस्पताल में नाश्ता करते हुए मैच देख रहा हूं। आप सभी को ढेर सारा प्यार।” अस्पताल ने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें रॉय फिजियोथेरपी लेते दिखायी दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rahul Roy (@officialrahulroy)

रॉय ने साल 1990 में आई सुपरहिट फिल्म ”आशिकी” से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने फिल्मकार महेश भट्ट के साथ ‘जुनून’ और ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ जैसी फिल्मों में भी काम किया था। वह लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के पहले सीजन (2006 में) के विजेता भी हैं।